ये है भारत का एक ऐसा रेलवे स्टेशन, जहां जाने के लिए लेना पड़ता है पाकिस्तान का वीजा

    Loading

    नई दिल्ली : हम सब जानते है भारतीय रेल को देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यात्रियों के लिए रेल उनकी जान होती है, क्योंकि वह उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है और रेल का सफर सभी के लिए किफायती भी होता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हमारे देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां जाने के लिए हमें पाकिस्तान का वीजा लेना पड़ता है तो चलिए जानते है वह कौनसा रेलवे स्टेशन है…. 

    इस रेलवे स्टेशन पर वीजा है जरूरी 

    दरअसल पाकिस्तान की सीमा के पास अटारी देश का इकलौता ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां भारतीय नागरिकों को जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि यहां नागरिकों के लिए पाकिस्तानी वीजा जरूरी कर दिया गया है। 

    वीजा न होने पर…. 

    सुरक्षा के हिसाब से यह किया जाता है। दरसअल भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित होने के कारण अटारी रेलवे स्टेशन हमेशा सुरक्षा बालों की निगरानी में रहता है। अगर कोई भी व्यक्ति यहां बिना वीजा के पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ 14 फोरन एक्ट के तहत मामला दर्ज होता है। इस धारा के लगने के बाद बेल भी मुश्किल से ही मिलती है। 

    इस तरह कर सकते है सफर 

    इस रेलवे स्टेशन से सफर करने के लिए देश के बाकी रेलवे स्टेशन से बहुत अलग नियम है। अटारी रेलवे स्टेशन से देश की सबसे वीवीआईपी ट्रेन समझौता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाती है। इस रेलवे स्टेशन से हर रेलवे टिकट खरीदने वाले यात्री के पासपोर्ट का नंबर लिखा जाता है और उसके बाद उन्हें सफर के लिए कंफर्म सीट मिलती है। 

    अटारी रेलवे स्टेशन के ये है नियम 

    पाकिस्तान और भारत दोनों देश से यह रेलवे स्टेशन जुड़ा है इसलिए यहां के नियम भी थोड़े अलग ही है। अगर अटारी रेलवे स्टेशन से ट्रेन किसी वजह से लेट हो जाती है, तो इस बारे में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के रजिस्टर में इस बारे में दर्ज किया जाता है। पंजाब पुलिस रेलवे स्टेशन के चारों तरफ पहरा देती है यहां फोटोग्राफी करना मना है।