(Image-Instagram-kunichan0210
)
(Image-Instagram-kunichan0210 )

    Loading

    नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम आये और तरबूज की याद न आएं ऐसा तो हो नहीं सकता है। जी हां गर्मियां शुरू होते है लोग तरबूज खाना शुरू कर देते है। यह फल सबसे ज्यादा खाया जाता है। आमतौर पर ज्यादातर कहीं हिस्सों में तरबूज 20 प्रति किलो के हिसाब से ही बेचा जाता है लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में तरबूज की एक ऐसी नस्ल है जो बहुत महंगी है और वो कभी सस्ती नहीं होती। जिसकी कीमत जानकर आप भी अपना सर पकड़ लेंगे। आइए जानते है इस दुर्लभ तरबूज के बारे में… 

    ये है खास प्रजाति का तरबूज 

    दरअसल इस तरबूज के प्रजाति का नाम है डेनसुक (Densuke Black Watermelon)  इस प्रजाति के तरबूजों को काला तरबूज भी कहा जाता है। बता दें कि ये तरबूज जापान के होकाइडो आइलैंड (Hokkaido island, Japan) के उत्तरी भाग में ही होते हैं। दरअसल ये तरबूज इतने दुर्लभ हैं कि एक साल में सिर्फ 100 पीस (100 piece watermelon grow in 1 year) ही उगते हैं इसलिए ये बड़ी ही मुश्किल से फलों की मार्केट में मिलते हैं। अब आप सोचेंगे कि अगर ये इतना दुर्लभ (Rarest watermelon in the world) है तो फिर इसे फल वाले कैसे खरीद पाते होंगे? 

    तरबूज की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    बता दें कई ये तरबूज आम तरबूजों की तरह नहीं बिकता। इसकी हर साल नीलामी होती है और बड़े-बड़े बिडर इसे खरीदने के लिए आते हैं जो इसकी कीमत हजारों-लाखों में लगाते हैं। साल 2019 में अब तक का सबसे महंगा तरबूज जो बिका था, उसकी कीमत थी साढ़े 4 लाख रुपये (4 lakh rupees watermelon)। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से इसके दाम में काफी कमी आई है।  इसके बावजूद भी काला तरबूज आज भी दुनिया का सबसे महंगा और सबसे दुर्लभ तरबूज है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kuni-chan (@kunichan0210)

     

    ये है तरबूज की खासियत

    दरअसल इसका बाहरी रूप-रंग चमकीला और काला होता है। जबकि अंदर का हिस्सा अन्य तरबूजों की तरह नहीं, बल्कि कुरकुरा होता है। बाकी तरबूजों की तुलना में ये ज्यादा मीठा और कम बीज वाला होता है। जिन कुछ चुनिंदा लोगों ने इसे चखा है, उनका कहना है कि ये तरबूज जैसा ही टेस्ट करता है मगर उससे कहीं ज्यादा स्वादिष्ट और मीठा होता है। जानकारी के अनुसार इस तरबूज की पहली फसल से निकलने वाला फल ही इतना महंगा बिकता है। बाद वाली फसल से जो फल होता है वो 19 हजार रुपये तक में मिल सकता है मगर इसकी तुलना भारत से की जाए तो ये भी बेहद महंगा ही दाम है। इसे कुछ चुनिंदा लोग ही खा सकते है।