marriage
File Photo

Loading

नई दिल्ली: विश्व में कई सारी ऐसी अतरंगी चींजे है, जिसे लेकर वर्ल्ड रिकार्ड्स (Guinness World Records) बने है, लेकिन आज हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे है बहुत ही गजब है। जी हां आज हम जिस शख्स की बात कर रहे है उस शख्स ने सबसे ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड बना लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ शादी की है जिससे उसका नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हो गया है। आइए जानते है इस शख्स के बारे में पूरी जानकारी… 

शख्स ने की 100 से ज्यादा शादियां 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शख्स की ये सभी शादियां 1949 से 1981 के दौरान हुईं है और इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि ये सभी शादियां (Marriage Records) बिना तलाक लिए की गई है। इसी से उसने दुनिया में सबसे ज्यादा द्विविवाह करने का टाइटल अपने नाम कर लिया है। दरअसल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। तब से ये शख्स पूरी दुनिया में चर्चा में है। हम जिसकी बात कर है उसका नाम जियोवन्नी विगलियोटो (Giovanni Vigliotto) है, जिसकी कहानी इस वीडियो में बताई गई है।

अलग-अलग नामों से पहचान 

इस मामले में ऐसा कहा जाता है कि उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो नहीं था, लेकिन आखिरी पत्नी से शादी करने के दौरान भी उसने यही नाम इस्तेमाल किया है। बता दें कि  बिना तलाक लिए शादी करने के जुर्म में वो 53 साल की उम्र में पकड़ा गया था। बाद में उसने दावा किया कि उसका जन्म इटली के सिसली में 3 अप्रैल, 1929 को हुआ था। तब उसने अपना असली नाम निकोलई पेरूस्कोव बताया। हालांकि बाद में एक प्रॉसीक्यूटर की तरफ से कहा गया कि उसका असल नाम फ्रेड जिप है और जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था। 

फर्जी पहचान के साथ शादी 

गौरतलब हो कि विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी। हैरानी की बात तो यह है कि उसकी कोई भी पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी। यहां तक कि वो विगलियोटो के बारे में भी काफी कम जानती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उसने अमेरिका के 27 अलग-अलग राज्यों और 14 अन्य देशों में ये शादियां की है। हर बार वो फर्जी पहचान के साथ ऐसा करता। 

बीवी के कीमती सामान, पैसे लेकर भागता था 

बता दें कि वो सभी महिलाओं को चोर बाजार में मिलता था और पहली डेट पर ही प्रपोज कर देता था। शादी होने के बाद वो अपनी पत्नी के पैसे और बाकी कीमती सामान लेकर भाग जाता था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, वो महिलाओं से कहता था कि मैं काफी दूर रहता हूं और इसलिए अपना सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ। जब महिलाएं सारा सामान पैक कर लेती थीं, तो विगलियोटो ट्रक में उनका सामान भरकर भाग जाता था। फिर वो दोबारा नजर ही नहीं आता था। वो सारा चोरी का सामान चोर बाजार में बेच देता था। वो यही पर नहीं रुकता था बल्कि यहीं से वो दूसरी महिलाओं को शिकार बनाता था। 

यहा पकड़ा गया शख्स 

चौंकाने वाली बात तो यह भी है कि उसके खिलाफ कई शिकायतें होने के बावजूद वो भागने में कामयाब रहता था। हालांकि उसकी आखिरी शिकार बनी महिला ने उसे अमेरिका के फ्लोरिडा में धर दबोचा। इस महिला का नाम शारोन क्लार्क था और ये इंडियाना के चोर बाजार में मैनेजर का काम करती थी। यहां अधिकारियों ने विगलियोटो को 28 दिसंबर, 1981 को पकड़ा। 

34 साल जेल की सजा फिर… 

इसके बाद उसके खिलाफ जनवरी 1983 में मुकदमा शुरू हुआ। उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई। इसमें 28 साल की सजा धोखाधड़ी और छह साल की सजा एक से अधिक शादी करने के मामले में दी गई। इसके साथ ही उस पर 336,000 डॉलर का जुर्माना लगा। उसने अपनी जिंदगी के आखिरी 8 साल एरिजोना स्टेट की जेल में बिताए। उसकी 61 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज की वजह से 1991 में मौत हो गई थी। लेकिन आज भी इस शख्स को 100 से भी ज्यादा शादियां करने के लिए जाना जाता है।