During the lockdown, keep each other happy without meeting girlfriends-boyfriends
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली : पति-पत्नी के बीच अगर कोई तीसरा आ जाता है तो आमतौर पर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा (Fight) होना शुरू हो जाता है। कई बार तो दोनों के बीच झगड़ा इतना बाद जाता है कि बात तलाक तक पहुंच जाती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पत्नी के बारें में बताने जा रहे हैं। जो खुद अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड्स की तलाश कर रही है। पत्नी ने गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के लिए विज्ञापन भी दिया है।  

    दरअसल, पत्थीमा (Pattheema) नाम की एक महिला ने विज्ञापन के जरिए यह घोषणा की थी कि उन्हें ऐसी महिलाओं की तलाश है, जो उनके पति को खुश रख सके साथ ही पत्थीमा का भी उसके कामों में मदद (Help) करें। जिसके बदले में महिलाओं को पत्थीमा 32 हजार रुपये प्रति महीने सैलरी देगी और साथ ही उसका रहना खाना सब फ्री होगा। 

    मिल गई है पहली गर्लफ्रेंड 

    एक वीडियो के जरिए पत्थीमा ने बताया है कि उन्हें उनके पति के लिए पहली गर्लफ्रेंड मिल गई है। जिसको वो अपने घर भी लेकर आई है। पत्थीमा खुद इस बात कि गारंटी देती हैं कि वो उससे झगड़ा नहीं करेंगी। वो अपने पति को हर तरह से आजादी देंगी कि वो जिसके भी साथ सोना चाहे वो सो सकता है। 

    आखिर क्यों पत्नी ने दिया विज्ञापन?

    पत्थीमा के मुताबिक वह इस वक्त डिप्रेशन (Depression) से जूझ रही हैं। जिसकी वजह से वो ना ही अपने बच्चों का ख्याल रख पा रहीं हैं और ना ही अपने पति को खुश रख पा रही है। इसलिए उसे अपने पति के लिए गर्लफ्रेंड्स चाहिए जो उन्हें खुश रखें। अपने इस फैसले को लेकर वो काफी सीरियस हैं। 

    अप्लाई करने वाले महिलाओं के लिए क्या है जरुरी?

    पत्थीमा का कहना है कि इस जॉब के लिए अप्लाई कर रही महिलाओं की उम्र 30-35 साल के बीच होनी चाहिए। उनका HIV टेस्ट करवाना जरुरी होगा। साथ ही उनके पास हाई स्कूल या ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए। हालांकि, एक गर्लफ्रेंड के बाद अभी 2 गर्लफ्रेंड की भर्ती बाकि है।