सादे ड्रेस में बैठी महिला का असली रूप देख लड़कों की हुई हवा टाइट, छेड़ना पड़ा महंगा- देखें होश उड़ा देने वाला Video

    Loading

    देश में आजकल महिलाओं के साथ होने वाले अपराध (Crimes Against Women) बढ़ते ही जा रहे हैं। महिलाएं अब खुद को कहीं भी महफूज़ महसूस नहीं कर पा रही हैं। इसका जीता-जागता सबूत सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं, कैसे कुछ मनचले के महिला को छेड़ रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह अपने असली रूप में आती है, वैसे ही उन लड़कों के होश उड़ जाते हैं। वायरल वीडियो एक बस स्टैंड के सीसीटीवी (Bus Stand CCTV) का वीडियो है। 

    करीब आधे मिनट के फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला बस स्टैंड की बेंच पर बैठी है और दो लड़के पास की बेंच पर बैठे हैं। इसी बीच तीसरा लड़का उसके पास आकर खड़ा हो जाता है। थोड़ी ही देर बाद वह महिला के करीब आकर बैठ जाता है। फिर दूसरी बेंच पर बैठा लड़का भी महिला के पास जाकर बराबर में बैठ जाता है।

    वीडियो में आवाज़ नहीं तो यह नहीं बताया जा सकता कि उनके बीच क्या बात हो रही है, लेकिन देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मनचले महिला को परेशान कर रहे हैं। फिर चंद लम्हें बाद कुछ ऐसा होता है, जिसकी कल्पना उन लड़कों ने शायद ही कभी की होगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

    दरअसल मनचले जिस महिला को छेड़ रहे थे वो एक पुलिस अधिकारी (ऐसा फुटेज को देखकर कहा गया है, दावा नहीं किया गया है।) (Boys Were Teasing A Woman Police Officer) थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला को वो मनचले जैसे ही परेशान करने लगते हैं वैसे ही महिला अपनी वर्दी में आ जाती है। जिसके बाद उन लड़कों की हालत ख़राब हो जाती है। महिला पुलिस अधिकारी ने तीनों लड़कों को खूब फटकार लगती है और उन्हें सजा के तौर पर बस स्टैंड पर ही उठक बैठक करने को कहती है। 

    हालांकि, बस स्टैंड का ये सीसीटीवी फुटेज कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को घंटा नमक पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही नेटिजन जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।