(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है। ऐसे में कई महीनों के बाद वैक्सीन बनी है। अब पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम बहुत तेजी से चल रहा है, लेकिन आज भी ऐसे लोग है जो कोरोना वैक्सीन लेने के लिए अब तक तैयार नहीं हो रहे हैं। 

    जिस वजह से कई देशों की सरकारें लोगों को वैक्सीनेशन की अहमियत समझाने के लिए वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजन कर रहे है। लेकिन एक शख्स ने वैक्सीन से बचने के लिए जो किया है वह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है पूरी खबर….. 

    शख्स ने किया कुछ ऐसा 

    आपको बता दें कि इटली (Italy) में एक 50 वर्षीय शख्स बिना कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाए वैक्सीनेटेड होने का सर्टिफिकेट (Vaccination Certificate) करने की कोशिश में लगा हुआ था। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए उसने बड़ा ही हैरान करने वाला तरीका आजमाया, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल हुआ ये की वह वैक्सीन सर्टिफिकेट पाने के लिए ‘नकली हाथ’ लगाकर इंजेक्शन लगवाने पहुंच गया।

    नर्स को हुआ शक

    एक रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स इटली के बिएला (Biella) का रहने वाला है। उसे कोरोना (Corona) सर्टिफिकेट चाहिए था, इसलिए वो एक वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच गया। वैक्सीन लगवाने के लिए जब नर्स ने उस शख्स से शर्ट की स्लीव ऊपर करने के लिए कहा तो उसने शर्ट के ऊपरी बटन खोलकर अपनी बांह का कुछ हिस्सा नर्स के सामने कर दिया। लेकिन शख्स की इस हरकत पर नर्स को शक हुआ। जिससे नर्स को लगा की इसमें कुछ गड़बड़ है।

    शख्स ने लगाया नकली हाथ 

    इसके बाद नर्स को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। क्योंकि उसकी स्किन काफी अलग लग रही थी। ऐसे में नर्स ने शख्स से कहा कि वो अपना पूरा हाथ दिखाए। मगर शख्स इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हुआ। वो उसी बांह में इंजेक्शन (Injection) लगाने की जिद पर अड़ गया। लेकिन नर्स की  जिद के चलते उसे अपना पूरा हाथ दिखाना पड़ा।

    शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

    इसके बाद जो हुआ वह नर्स के लिए बहुत ही हैरान कर देने वाला था। शख्स के हाथ दिखाते हुए नर्स के होश उड़ गए। दरअसल, उसने सिलिकॉन  से बना ‘नकली हाथ’ लगा रखा था। वह उसी पर वैक्सीन लगवाने की फिराक में था। जिससे वो सर्टिफिकेट हासिल कर सकें। एक और हैरानी की बात ये है कि पकड़े जाने पर भी उसने नर्स को घूस देकर वैक्सीन लगवाने की कोशिश की।

    फिलहाल इस घटना के बाद शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। बेहद चिंताजनक बात है जहां पूरी दुनिया कोरोना से बचने के लिए कोरोना रोधी टीका लगवा रहे है, वही कई लोग वैक्सीन से बचने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे है।