nose

    Loading

    नयी दिल्ली. वैसे तो हमारी दुनिया में ऐसे अनेकों लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब टैलेंट के चलते ही रिकॉर्ड (Weird World Records) बनाते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोगों या जानवरों में जन्म के साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स पाए हैं कि, कई बार उनका भी नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड की किताब में शामिल हो जाता है। हालाँकि ये अजीबोगरीब फीचर्स उन्हें भगवान की दें होती है।

    जैसे दुनिया का सबसे लंबा इंसान, सबसे नाटा इंसान आदि। लेकिन इन दिनों तुर्की (Turkey) के रहने वाले एक सज्जन की खूब चर्चा है। दरअसल इस शख्स को उनकी नाक ने मशहूर रखा है। जी हाँ जनाब आप शायद भरोसा न कर पाएं लेकिन, इस शख्स की नाक दुनिया में अब तक मौजूद किसी भी इंसान की नाक से सबसे बड़ी है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि शख्स की नाक 71 की उम्र में भी बढ़ती ही जा रही है।

    दरअसल तुर्क मेहमेत (Turk Mehmet) का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बहुत दिनों से दर्ज है। क्योंकि उनकी नाक से बड़ी नाक फिलहाल तो किसी की नहीं है। बता दें कि, तुर्क मेहमेत की नाक की लंबाई 8।8 सेंटीमीटर है। यानी उनके चेहरे के आगे साढ़े 3 इंच की उनकी नाक ही लटकी है। बता दें कि, तुर्क मेहमेत ने गिनीज बुक में अपनी जगह बीते 11 सालों से बनाकर रखी है। हर साल कई लोग उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए यूँ तो कई बार सामने आते हैं। लेकिन आज तक किसी की भी नाक उनकी नाक से लंबी नहीं निकली। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि आज भी तुर्क मेहमेत की नाक लगातार बढ़ती ही जा रही है। जी हाँ उनकी नाक आज भी लगातार बढ़ रही है।

    आज भले ही मेहमेत ने 11 साल से लंबे नाक का रिकॉर्ड बनाए रखा है, लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि ऐसा नहीं है कि उन्हीं की नाक दुनिया में सबसे लंबी और अलहदा रही है। देखा जाए तो आज तक की सबसे बड़ी नाक का रिकॉर्ड 18वीं शताब्दी के एक अंग्रेज थॉमस वेडर्स थे। उनकी नाक साढ़े 7 इंच थी। यानी मेहमेत की नाक से आप दोगुनी कह सकते हैं। कहा जाता है कि थॉमस एक सर्कस में काम करते थे। उनकी मौत के बाद कई दूसरे लोग इस लिस्ट में आए लेकिन बीते 11 साल से ये रिकॉर्ड अकेले मेहमेत के नाम पर ही दर्ज है।