22 मंजिला बिल्डिंग की छत पर कूदते दिखे दो बच्चे, खेल-खेल में हो जाता कुछ ऐसा, देखें- खौफनाक वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया (Social Media) पर नन्हे बच्चों के फनी या शरारत भरे वीडियो आते रहते है। जिन्हे देखकर हम भी बहुत हंसते है। बच्चे नादान होते है। अच्छा या बुरा इस बात की उन्हें समझ नहीं होती। कई बार बच्चे ऐसा कुछ कर जाते है। जिससे हमारी सांसे अटक जाती है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।  

    खेल-खेल में जान खतरे में 

    इस वायरल वीडियो में दो बच्चे 22 मंजिला इमारत की छत पर खेल रहे थे और इतना ही नहीं बल्कि खेल-खेल में कूद रहे थे, वीडियो इतना खौफनाक है की इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। क्योकी इतनी ऊंचाई पर खेलना और उस छत पर कूदते हुए थोड़ी सी भी गलती से बच्चों की जान पर बन आती। बता दें की इस हैरअंगेज वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है जिसे लोग बार-बार देख रहे है। 

    हैरतअंगेज वीडियो

    बता दें कि इस खौफनाक वीडियो को यूट्यूब चैनल ‘Sputnik’ ने शेयर किया है, जिसे अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो इतना खतरनाक है की इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो को देखने के बाद मानों लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बता दें कि एक ओर जहां लोग इस वीडियो को देख हैरान हो रहे हैं तो वहीं कई लोग बच्चों की इस हरकत के लिए उनके माता-पिता को दोषी ठहरा रहे हैं। 

    निडर खेल रहे थे बच्चे 

    आप इस वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है कि दो बच्चे  22 मंजिला इमारत की छत पर कूद रहे है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन के हुबेई क्षेत्र में स्थित Xianning का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तरिके से दिख रहा है की दो बच्चे निडर हो कर इतनी बड़ी इमारत के एक छत से दूसरे छत पर कूद रहे है। ऐसा करते वक्त उन्हें जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। 

     

    नहीं हुआ कोई नुकसान 

    बच्चों का पैर जरासा भी इधर-उधर होता या बैलेंस बिगड़ जाता तो जान भी जा सकती थी। हांलकि इतने से अच्छा हुआ की ये दोनों बच्चे सही सलामत है। इन्हे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पता चलते ही बाद में उन्हें सुरक्षा के साथ इमारत की छत से नीचे उतारा गया। इस घटना का वायरल हो रहा वीडियो को देख कर आप भी दंग रह जाएंगे।