PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    अमेठी: हमेशा से ऐसा कहा जाता है कि, बहुत से जानवरों से इंसान को काफी खतरा होता है। लेकिन, कभी-कभार यह चीज़ गलत भी साबित होती है और देखने मिलता है कि, जानवरों को इंसानों से खतरा होता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई विडियो भी वायरल (Viral Video) होते हैं, जानवरों का इंसानों के खास रिश्ता देखने मिलता है। लेकिन, आज इन सबसे परे हम एक ऐसी खबर के बारे में बात कर रहे जिसे जानकर आपका खून खोल उठेगा। 

    दरअसल, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) में इंसानियत शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दो युवक बंदर (Monkey killed by Two Men) को ईंट-पत्थरों और लातों से बुरी तरह मारते नज़र आ रहे हैं। इन दोनों शख्स ने बंदर को तब तक पीटा जब तक वह मर नहीं गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

    इस घटना को वहां खड़े एक युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। लेकिन, जैसे ही उन दोनों शख्स की नज़र विदेओ बना रहे युवक पर पड़ी, तो उन दोनों ने उस शख्स की भी पिटाई कर दी। हालांकि, उस युवक ने तब तक यह वीडियो वायरल कर दिया गया था। पीड़ित युवक ने पुलिस में इसकी शिकायत दी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना पीपरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर बाजार के पास का है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी 18 से 20 साल की उम्र के हैं। जिनका ना, संजय कोरी और सूरज कोरी हैं और वह नरवहनपुर गांव के रहने वाले हैं। वह दोनों UP-36N6059 नंबर की मोटरसाइकिल से वहां आए थे। SHO धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पीड़ित धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर उनके घर से गिरफ्तार किया गया है और दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।