अनोखा : दुनिया की एक झोपड़ी जहां नहीं है टॉयलेट फिर भी लोग 36 लाख देने के लिए है तैयार, जानें क्या है खास

    Loading

    नई दिल्ली : आज हम आपको दुनिया (World) की एक ऐसी खास झोपड़ी (Hut) के बारे में बताने जा रहे है, जिसे जानकर आप चौक जाएंगे। ज़्यादातर लोग यही मानते है की अगर अच्छा और सेफ इन्वेस्टमेंट करना है तो प्रॉपर्टी में ही करना चाहिए। इसकी खास वजह ये है कि ये एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है जो बढ़ते समय के साथ-साथ मुनाफा भी बड़ा देता है। आम तौर पर हमारे देश में प्लॉट खरीदकर उसमे पैसा इन्वेस्ट करते है, लेकिन आपको बता दें कि विदेश में ऐसा नहीं है। 

    यूके की खास झोपड़ी 

    विदेशों में ज्यादातर रेडीमेड बने हुए घर ही लोग खरीदते है। आज हम जिस झोपड़ी की बात कर रहे वो अपने अजीबोगरीब कारण के लिए और अपनी कीमत के लिए सारी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह झोपड़ी यूके की वेल्स स्नोडोनिया है। 

    जन्नत का दीदार 

    आपको बता दें कि पर्यटकों के लिए यह झोपड़ी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसकी खास वजह भी है। क्योकि यहां बैठकर पहाड़ और झील का प्राकृतिक नजारे का दीदार कर सकते है। आपको बता दें की यह खास झोपड़ी ज्यादा बढ़ी नहीं है और नाही इसके अंदर शौचालय है पर फिर भी इसकी कीमत 36 लाख रूपये है। क्योंकि ये जहां बनाई गई है वह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

    ऐसी है झोपड़ी 

    इस झोपड़ी के अंदर जाते ही आपको हॉल में दो सोफे लगे मिलेंगे। इसके साथ ही ठीक आगे एक बेडरूम बना हुआ है। साथ ही दीवार पर एक कबर्ड और आर्मचेयर भी है। इसमें एक बेड भी मिलेगा। ये बेड फ़ोर्डेबल है जिसे आप आराम करने के बाद फोल्ड करके भी रख सकते है ताकि झोपड़ी में ज्यादा जगह बन सके।  

    खरीदने की आखिरी डेट 12 नवंबर 

    इस झोपड़ी के एजेंट बॉब पैरी ने बताया कि अगर आप इस खास झोपड़ी को खरीदना चाहते है, तो इनफॉर्मल टेंर्डस उनके कैरनारफोन ऑफिस में 12 नवंबर तक आप सबिमट कर सकते है। इस बता को  जानकर आप चौंक जायेंगे की इस झोपड़ी में नाही टॉयलेट की व्यवस्था है और नाही लक्जरियस सुविधा है।फिर भी लोग इस झोपड़ी को खरीदने के लिए बेताब है।