अनोखा : उम्र बढ़ती जा रही थी नहीं मिला कोई साथी, तो महिला ने ‘इस’ तरह अकेले ही पैदा किया बच्चा

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया (World) में रोजाना ऐसे कई घटनाएं होती है, जो हमें सोचने, समझने पर मजबूर कर देती है। पुरे विश्व में एक भी ऐसी महिला (Women) नहीं होगी जो मां (Mother) नहीं बनना चाहेगी। मां इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता और अहसास होता है। इसलिए सभी महिलाएं इस सुख को पाना चाहती है, उस लम्हे को जीना चाहती है। इसलिए एक महिला ने ऐसा कदम उठाया है जिसे जानकार आप भी चौंक जायेंगे। आईये जानते है पूरी खबर क्या है…. 

    नहीं मिल सका जीवनसाथी 

    जैसा की हम सब जानते है बच्चे के लिए साथी (Life Partner) जरूरी होता है, मगर हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी बहुत अनोखी है। आपको बता दें कि इंग्लैंड की रहने वाली डेनियल बटल (Danielle Buttle) ने 30 साल की उम्र तक एक परफेक्ट पार्टनर (perfect Partner) की तलाश की, मगर उनको कोई अच्छा पार्टनर नहीं मिल सका। इस वजह से उन्होंने अकेले रहने का फैसला लिया। 

    महिला की ख्वाहिश 

    डेनियल बटल अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक सुंदर बच्चे को जन्म देना चाहती थीं। लेकिन हुआ ये कि समय बीतते गया, मगर डेनियल बटल को अच्छा पार्टनर नहीं मिला, लेकिन अकेले जीना इतना भी आसान नहीं और हर महिला चाहती है कि उसकी कोई संतान हो। ऐसे में उन्होंने अकेले ही बच्चे को जन्म (Woman had baby using sperm donor) देने का फैसला किया। इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। फिर वो चाहती थीं कि उन्हें कोई अनजान पार्टनर मिले।

    लिया अनोखा फैसला

    मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड की रहने वाली डेनियल बटल की इच्छा थी कि वो बच्चे को जन्म दे और उसका देखभाल करे। ऐसे में वो अच्छे पार्टनर की तलाश करने लगीं, मगर वो सफल नहीं हो पाई। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक अनोखा फैसला लिया। उन्होंने आईवीएफ की मदद से सिंगल मदर बनने का फैसला लिया और फिर यह ख्वाहिश पूरी करने के लिए और बच्चे के लिए स्पर्म डोनर की तलाश भी जारी कर दी।

    ऐसे हुआ बच्चा पैदा

    एक वक्त के बाद महिला की तलाश खत्म हो गई। आपको बता दें कि डेनियल बटल ने स्पर्म बैंक से अपना स्पर्म डोनर (Sperm Donor) खुद चुना था। उनका स्पर्म डोनर अर्जेंटीना का एक शख्स था। डेनियल को इसके लिए उन्हें 1 लाख रुपये देने पड़े। उसके बाद महिला ने IVF की मदद से अकेले ही बच्चा पैदा कर लिया