अनोखा: आदमी ने दिया 28 साल की उम्र में बच्चे को जन्म, जानें चौंका देने वाली यह पूरी कहानी

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में कई घटनाएं ऐसी होती है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते, जिसके बारे में जानकर हमारी बोलती बंद हो जाती है। ऐसी ही एक घटना आज हम आपको बताने जा रहे है। जिसके बारे में जानकर आप चौंक जायेंगे। जीव विज्ञान अमर्याद है, इनमे कई तरह के बदलाव आते रहते है, इस वजह से कई चीजें ऐसी सामने आती है,  जिनके बारे में जानकारी मिलते ही हम हैरान रह जाते है। जी हां अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ है। आईये जानते है क्या है पूरी खबर.. 

    दरअसल यह अजीबोगरीब कहानी है अमेरिका के एक 28 साल के शख्स (28 Year Old Man Gives Birth to Daughter) की। जी हां इनके बारे में अब यह पता चला है कि इन्होने साल 2020 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। 

    आपको बता दें कि अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया (West Virginia, America) के 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड (Ash Patrick Schade) का जन्म महिला के रूप में हुआ था मगर वो खुद को पुरुष बनाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने ट्रीटमेंट भी शुरू कर दी थी। जी हां साल 2020 से कुछ साल पहले से वो टेस्टोस्टेरोन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर (testosterone and oestrogen Blocker) का सेवन कर रही थीं। ताकि वो अपना ट्रांजिशन कर सकें मगर फरवरी 2020 में उन्हें अचानक पता चला कि वो गर्भवती हैं।

    हार्मोन ट्रीटमेंट लेते हुए दिया बच्चे को जन्म

    ऐश  के बारे में आपको बता दें कि वे पीएचडी स्टूडेंट और मेंटल हेल्थ वर्कर के तौर पर काम करते है। ऐश ने बताया कि वो एक डेटिंग एप पर एक अंजान शख्स से मिले थे और इतना ही नहीं बल्कि उसी अनजान आदमी के साथ उन्होंने एक रात गुजारी थी। जैसे ही ऐश को गर्भवती होने की खबर पता चली  तो वो दंग रह गए और उन्होंने उसी वक्त अपने हार्मोन ट्रीटमेंट (Hormone Treatment) को रोक दिया। आपको बतादें कि वो अपने बच्चे को जन्म देना चाहते थे। उसी साल यानी 2020 में ही उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया उसका नाम रोनन रखा है। 

    डॉक्टर्स भी हुए हैरान

    डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी मिली है कि ऐश पिछले काफी वक्त से अपने जेंडर को लेकर मुश्किल में थे। वो तय नहीं कर पा रहे थे कि उन्हे क्या बनना है। वो अपना मत निर्धारित नहीं कर पा रहे थे। मगर जब उन्हें प्रेग्नेंसी की खबर पता चली तो उन्होंने तय किया कि वो बच्चे को जन्म देंगे। उनका कहना है कि लॉकडाउन का वक्त उनके लिए इस वजह से बेहतर गुजरा क्योंकि वो अपनी बेटी को पाल रहे थे।

    बच्ची को जन्म देकर खुश है ऐश

    ऐश ने बताया कि वो अपने 28 साल के पति जॉर्डन के साथ रहते हैं जो बच्चे का बहुत ध्यान रखते हैं और बच्ची से बहुत प्यार करती है। ऐश ने कहा कि जब वो प्रेग्नेंट हुए तब वो टेस्टोस्टेरोन जेल पर थे और ऑस्ट्रेजन ब्लॉकर की भी दवा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स भी ये जानकर हैरान थे कि वो कैसे प्रेग्नेंट हो गए थे। उन्होंने कहा कि वो अपनी प्रेग्नेंसी से बेहद खुश थे और अब दोनों अपने बच्ची के साथ खुशहाली से अपनी जिंदगी जी रहे है।