unique-marriage-36-inch-groom-34-inch-bride-video-viral-bhagalpur-bihar

दूल्हा और दुल्हन भागलपुर जिले के रहने वाले हैं।

    Loading

    नई दिल्ली: देश में शादी का सीजन (Wedding Season) शुरू हो गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते है। इसी बीच सोशल मीडिया पर बिहार (Bihar) के भागलपुर की शादी की चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि, इस अनोखी शादी (Unique Marriage) में किसी को भी न्योता नहीं दिया गया था। फिर भी हजारों की तादाद में लोग इस शादी में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं लोगों ने दूल्हा और दुल्हन के साथ सेल्फी भी ली और दोनों को सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

    यह शादी इसलिए काफी खास रही क्योंकि दूल्हा 36 इंच और दुल्हन 34 इंच की थी। इस राम मिलाई जोड़ी की शादी देखने हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए थे। 34 इंच की दुल्हन का नाम ममता है। 24 साल की ममता नवगछिया के अभिया बाजार किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की बेटी है। वहीं, 26 साल का दूल्हा मुन्ना मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का बेटा है।

     

    दूल्हा और दुल्हन भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। इस शादी की खास बात यह है कि, दूल्हा और दुल्हन की ऊंचाई आम लोगों से कम है। मुन्ना की हाइट 36 इंच तो ममता 34 इंच की है। जैसे ही लोगों को इस अनोखे जोड़ी के बारे में पता चला वह बिना बुलाएं उनकी शादी में शामिल हो गए।  इतना ही नहीं दूल्हा और दुल्हन के साथ सेल्फी भी खिंचवाने लगे। 

    बता दें कि, दूल्हा मुन्ना लैलख के एक नृत्य पार्टी में एक कलाकार का काम करता है। वहीं, लड़की का भाई छोटू छलिया की ऊंचाई भी बहुत कम है। वह भी सर्कस में कलाकार है।