अनोखी शादी : चाकू से नहीं बल्कि तलवार से काटा दूल्हा-दुल्हन ने केक, देखें – वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: वर्तमान में कोई भी खुशी का मौका हो, वो केक काटे बगैर पूरा नहीं होता। किसी की बर्थडे पार्टी हो या किसी का प्रमोशन हो या फिर किसी की शादी हो। इन सभी प्रोग्राम में खुशी के मौके पर केक काटा जाता है। आज के दौर में शादी को और भी खास बनाने के लिए अलग-अलग तरह की थीम रखी जाती है। इस थीम की वजह से शादी का यह प्रोग्राम और भी ज्यादा आकर्षक हो जाता है। ऐसे ही एक शादी की बात आज हम आपको बता रहे। 

    आम तौर पर केक काटने के लिए हम सब चाकू का इस्तेमाल करते है। लेकिन इस दूल्हा दुल्हन ने कुछ अलग करने की चाह में चाकू से नहीं बल्कि तलवार से केक काटा है। आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर इस दूल्हे दुल्हन का केक काटने का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते है कि दूल्हा दुल्हन केक काटते हुए स्टेज पर खड़े है। उनके सामने एक सजे हुए सर्कल पर केक लटक रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by THE CHOPRA EVENTS (@thechopraevents)

     

    तलवार इतनी भारी है कि  केक काटने में दूल्हा दुल्हन को परेशानी हो रही है।  इस खास लछ्मी के वक्त वे दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे है और फिरसे एक बार केक काटने की कोशिश कर रहे है। लेकिन तलवार इतनी भारी होती है और केक लटक रहा होता है ऐसे में केक काटना बेहद मुशील हो जाता है तो दुल्हन अपने हाथ से तलवार छोड़ देती है। 

    उस वक्त दूल्हा हार नहीं मानता और लगातार केक काटने की कोशिश करता रहता है। वही शादी में मौजूद लोग इस दृश्य का बेहद मजा लेते है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर The Chopra Events  इस नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। आपको बता दें कि यह वीडियो बहुत पुराना है। पर हाल ही में बहुत ज्यादा देखा जा रहा है।