Picture Credit: Youtube
Picture Credit: Youtube

    Loading

    सोशल मीडिया के जरिये लोग फेमस हो जाते है, रातों-रात स्टार बन जाते है। लोग फेमस होने के लिए अपने तरह-तरह के टैलेंट दिखाते है। कभी डांस, कभी कुकिंग या एक्टिंग अपने टैलेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है। लेकिन कई बार फेसम होना भी भारी पड़ जाता है। ऐसे ही यूपी महिला पुलिस प्रियंका को हाथ में ‘रिवॉल्वर लेकर वीडियो बनाना और उसे इंस्टाग्राम रील पर पोस्ट करना उन्हें बहुत महंगा पड़ गया।

    बता दें कि यूपी महिला पुलिस ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें प्रियंका ने वर्दी में ‘रिवॉल्वर’ लहराते हुए वीडियो बनाया। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद प्रियंका   लाइन अटैच कर दिया गया था। प्रियंका को सोशल मीडिया पर इतना ट्रोल किया की उन्होंने परेशान होकर इस्तीफा दे दिया।

    वीडियो के वायरल होने के बाद  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा तक पहुंची थी और प्रियंका पर तत्काल कार्यवाही की गई और प्रियंका को  लाइन हाजिर कर दिया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस प्रियंका ‘न गुंडई पर गाना बनाते हैं, ना गाड़ी पर जाट गुर्जर लिखते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं।

    इस पर वीडियो बनाया है। वीडियो वायरल होना प्रियंका को बहुत भारी पड़ गया। प्रियंका के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रियंका को जमकर ट्रोल कर रहे है। प्रियंका ने लोगों के गुहार लगाई है कि इस तरह की बात न करें।