Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    आजकल हर कोई अपने आपको फिट (Fit) रखना चाहता है। वह अपनी फिटनेस (Fitness) का बहुत ध्यान रखते है। लोग अपने फिटनेस को लेकर घंटों-घंटों जिम में बिताते है, वर्कआउट (Workout) करते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ लोगों के फिटनेस को लेकर छाए रहते है। उनकी फिटनेस लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती है। इन दिनों ऐसे ही एक शख्स के फिटनेस की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस शख्स की बॉडी के लोग फैन हो गए है। यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे है। लोगों ने इन्हें सिलेंडर मैन (Cylinder Man)का नाम दिया है।

    बता दें कि इस सिलेंडर मैन का नाम  सागर जाधव है। सोशल मीडिया पर लोग सागर की तस्वीरें देखकर उनके फैन हो गए है। सागर महाराष्ट्र के रहने वाले है। वह पिछले 12 साल से  लोगों के घरों में सिलेंडर डिलीवरी का काम करते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट की। तस्वीर में उनकी बॉडी दिख रही है। तस्वीर में सागर सिलेंडर वाले टेम्पो के पास बड़े स्टाइल में खड़े सागर जाधव की फिटनेस देखकर लोग उनके फैन हो गए।  फिर तो सागर के बारे में आर्टिकल्स और तस्वीरों की बाढ़ आ गई। लोगों ने उन्हें खोज निकाला। लोगों ने प्यार से उनका नाम सिलेंडर मैन रख दिया।

    सागर की तस्वीर वायरल होने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गए ,उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि पहले वो काफी दुबले-पतले थे।  सिलेंडर उठाने का काम करने के लिए उन्होंने जिम जाना शुरू किया। कई सालों की मेहनत के बाद उन्होंने फिटनेस का ये मुकाम हासिल किया है।लोग सागर की बॉडी की तुलना बॉलीवुड के हीरो से कर रहे हैं।