अपने स्वार्थ के लिए इंसान बनता जा रहा स्वार्थी, ये वीडियो आपको भी झिंझोड़कर रख देगा

    Loading

    पेड़-पौधे मानव जीवन (Human Life) के लिए कितनी ज़रूरी है, इसके सभी लोगों को अंदाज़ा है। इनसे इंसान को कितना फायदा होता है, कितने सामान मिलते हैं इससे भी सभी लोग वाकिफ हैं। इन सबके अलावा यह हमारे ज़िंदगी के लिए क्या महत्त्व रखता है, ये बात भी लोग भली-भांति जानते हैं।

    इंसान के अलावा ये जानवरों, पक्षियों (Animals And Birds) के लिए भी उतना ही ज़रूरी है। लेकिन, फिर भी लोग पेड़ काटने से बाज नहीं आ रहे। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो ज़रूर आपके दिल को झिंझोड़कर रख देगा। इस वीडियो को देख आप बखूबी समझ पाएंगे की पेड़ का क्या महत्त्व है।

    आज के समय में इंसानों के स्वार्थ की वजह से कुछ गिने-चुने ही जंगल ही बचे हैं। ऐसे में लोग कुछ बेजुबानों का घर भी अब उजाड़ने में तुले हैं। यह वीडियो इसका ही सबूत है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बगीचे में जेसीबी मशीन आकर एक पेड़ को गिरा देती हैं। तभी उस पेड़ पर कई सारे पक्षियों का घर होता है। अपने आशियाना को यूं गिरता देख सभी पक्षी वहां से उड़ जाते हैं। जिससे साफ समझ आता है कि कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के  कितने बेजुबानों का उजाड़ दिया है।

    इस वीडियो को ट्विटर पर @CludioDiazmeji1 ने शेयर किया है। जिसे फॉरेस्ट ऑफिसर @SudhaRamenIFS ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर रिट्विट किया है। इस वीडियो को देखने के बाद अब काफी लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। लोग अब इस वीडियो के कमेंट्स में आकर अपनी प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं। लोग अपनी नाराजगी जताते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।