Picture Credit: YouTube
Picture Credit: YouTube

    Loading

    सोशल मीडिया पर फेमस ‘मनिके मगे हिते’ (Manike Mage Hithe Song) गाना सुर्खियों में छाया हुआ है। इस गाने को लोग अपने-अपने अंदाज में पेश कर रहे है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  इस गाने के वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके है। कुछ दिनों पहले इस शख्स का इस गाने को बांसुरी की धुन पर गाया था। अब इस गाने को रानू मंडल (Ranu Mandal) ने अपने अंदाज में गाया है।

    सोशल मीडिया के जरिये फेमस हुई रानू मंडल दो साल पहले, रानू मंडल पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी थीं, जो लता मंगेशकर के प्रतिष्ठित गीत ‘एक प्यार का नगमा है’ को गा रही थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमेश रेशमिया ने रानू के गायन कौशल को मंजूरी दी और उनसे अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए गाने का अनुरोध किया और रानू मंडल ने हिमेश के साथ ‘तेरी मेरी कहानी’ गाना गया।

    जिसके जरिये रानू मंडल फेमस हो गई। अब उनका नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि रानू मंडल लाल टी-शर्ट और पैंट पहने रानू ने मानिके मगे हिते गा रही है।

    यह वीडियो यूट्यूब पर Rondhon Porichoy ने रानू मंडल का एक नया वीडियो Manike Mage Hithe गाते हुए पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक 54 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वीडियो को देखकर के बाद व्यूज अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।