
इस ट्रांसजेंडर पुरुष ने एक बेटे को जन्म दिया था।
लॉस एंजेल्स, आज विज्ञान की मदद से कई अजीबोगरीब चीजें हमें देखने को मिलती हैं। जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा नहीं होगा। वह सब आज बड़ी आसानी से होते हुए देख पा रहे है। ऐसा ही कुछ अमेरिका में रहने वाले एक ट्रांसजेंडर पुरुष (American Transgender Man) के साथ हुआ।
इस ट्रांसजेंडर पुरुष ने एक बेटे को जन्म दिया था। पुरुष का बेटे को जन्म देना यही सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात है। लेकिन, बेटे को जन्म देने के बाद लोग उस शख्स को बच्चे का पिता नहीं, मां कहने लगे। जिसके वजह से इस शख्स को काफी गुस्सा आया और उसने लोगों की जमकर क्लास लगाई है।
View this post on Instagram
लॉस एंजेल्स में रहने वाले 37 वर्षीय बेनेट कास्पर विलियम (Bennett Kaspar-Williams) एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं। वह 7 साल पहले तक एक महिला थे। उन्होंने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाकर उसे हटा दिया। मगर बेनेट ने अपने स्त्रियों वाले प्राइवेट पार्ट को नहीं बदलवाया। क्योंकि वो बच्चे को जन्म देककर मां बनने का सुख लेना चाहते थे। इसके बाद साल 2017 में बेनेट की मुलाकात मलिक नाम के शख्स से हुई। दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने अपना परिवार आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
बेनेट ने साल 2020 में अपने बेटे हडसन को जन्म दिया था। हाल ही में उन्होंने बच्चे को जन्म देने के दौरान का एक अनुभव शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बेनेट ने बताया कि जब वह हॉस्पिटल में थे तब उन्होंने बच्चे के पिता की बजाय बच्चे की मां कहकर पुकारने लगे। इस बात से उन्हें काफी गुस्सा आया।
View this post on Instagram
बेनेट का मानना है कि, मातृत्व (Motherhood) की भावना सिर्फ महिला में ही नहीं, पुरुष में भी पैदा हो सकती है। अपने बच्चे के प्रति ममता दिखाना यह जज्बात सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी होता है। कई सालों से लोगों को लगता है कि, एक महिला ही मां बन सकती है और उसी के अंदर मातृत्व का भाव होगा।
View this post on Instagram
बेनेट ने आगे कहा, “बदलते समय के साथ हमें भी बदलने की जरुरत है। हमें मातृत्व और नारीत्व को अलग करना होगा। हमें यह समझना होगा कि जो भी इंसान बच्चे को जन्म दे सकता है वो मां है, उसके अंदर मातृत्व है। उन्होंने आगे कहा कि, सिर्फ महिलाएं ही मां बन सकती हैं ऐसा नहीं है। हमें हमारी सोच का नज़रिया बदलना होगा। ”