वायरल : लापता शराबी का अजीब किस्सा, खुद के तलाशी में शामिल होकर लोगों को बनाया उल्लू

    Loading

    नई दिल्ली : शराबीयों (Drunkard) का अंदाज जुदा होता है, कभी वे बेफिजूल की बातें करते है, तो कभी अजीब सी हरकते करते है, जिससे सभी लोग परेशान हो जाते है। लेकिन कुछ शराबी ऐसे भी होते है, जो लोगों का मनोरंजन करते है। आज हम आपको ऐसे ही एक शराबी (Drunkard) का किस्सा बताने जा रहे है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आईये जानते है ये मजेदार किस्सा… 

    खुदको ढूंढ़ने निकला शराबी

    इस वायरल किस्से की कहानी सुनकर आप हैरान रह जायेगे और आपकी हंसी छूट जायेगी। दरसअल यह शराबी (Drunkard) का नाम बेहान मुतलु है। इस शराबी की उम्र 50 साल है। ये शराबी लापता हो गया था जिसे पुलिस ढूंढने में लगी थी। चौकाने वाली बात यह है कि वह शराबी आदमी अपने खुदके तलाशी अभियान में पुलिस की मदद ले रहा था। बात में यह पता चला की पुलिस किसी और दूसरे शख्स की तलाश नहीं बल्कि उसीकी तलाश में थी। 

    जंगल में भटक गया था शराबी बेहान

    दरसल बेहान नाम का यह शराबी अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसके बाद नशे की हालत में जंगल में भटक गया। हालांकि वह वापिस नहीं लौटा, इस वजह से उसके साथी दोस्त चिंतित हो गए। इसके बाद शराबी के दोस्तों ने इस बारे में पुलिस को बताया। बाद में बर्सा क्षेत्र के पुलिस के द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया गया। 

    मजेदार किस्सा 

    जैसे ही शराबी बेहान लापता होने की खबर उसके पड़ोस में फ़ैल गयी वैसे ही कई दोस्त और निवासी उसे तेजी से ढूंडने निकल पड़ें। स्थानीय मीडिया आउटलेट एनटीवी ने बताया कि बचाव दल जंगल में बार-बार उसका नाम पुकार रहे थे। लेकिन फिर, समूह में किसी ने कहा, “हम किसे ढूंढ रहे हैं? मैं यहां हूं।” यह कहने वाला खुद बेहान थे। जब सभी को पता चला कि जिसे वे ढूंढ रहे हैं वह खुद उनके साथ तलाशी अभियान में जुटे हैं तो यह जानकार सब हैरान रह गए और चौंक गए।