viral video blood-red-sky-in-china-creates-mystery-people-panic

यह वीडियो चीन (China) का है।

    Loading

    नई दिल्ली: आपने अक्सर आसमान (Sky) के कई रंग देखें होंगे। कभी आसमान का रंग, सफ़ेद तो कभी नीला दिखाई देता है। वहीं, जब सूर्योदय होता है या सूर्यास्त होता है, तो कई बार आसमान नारंगी या हल्का लाल दिखाई देता है। अब सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान रह जायेंगे। यह वीडियो चीन (China) का है। जहां आसमान का रंग लाल (Red Sky) दिखाई दे रहा है।

    हाल ही में ट्विटर पर @AnonOpsSE नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, आसमान का रंग लाल दिखाई दे रहा है। लाल आसमान का पहला अनुभव चीन वासियों को 7 मई को हुआ था। चीन के ज़्होशान शहर में अचानक ही लोगों की नजर लाल आसमान पर पड़ी। इस नज़ारे को देखने के बाद कई लोग घबरा गए हैं। अब सोशल मीडिया पर चीन के लाल आसमान का वीडियो वायरल हो रहा है।

    कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि, इसे इंसानों द्वारा किये गए पाप का नतीजा बताया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, ये दुनिया खत्म होने की शुरुआत की निशानी है। लोग इसके वीडियोज देख हैरान और परेशान हैं। 

    वहीं, चीन के मीडिया आउटलेट, ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, लोकल मेटोरोलॉजिस्ट्स ने लाल आसमान का रहस्य सुलझा दिया है। उन्होंने बताया कि ये लाल आसमान लाइट के रिफ्रेक्शन और स्कैटर होने की वजह से है। दरअसल, यह आमतौर पर बंदरगाहों में जलने वाले रेड फिशिंग बोट लाइट्स की वजह से होता है। जब मौसम साफ होता है, तब लाइट आसमान में जाकर फ़ैल जाते हैं और इसी तरह आसमान लाल नजर आता है। इसका दुनिया के अंत से कोई लेना देना नहीं है।