Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों के बहुत से वीडियो वायरल (Animals Viral Video) होते हैं, जो खासकर कुत्तों को या बिल्लियों (Dogs And Cats Video) के होते हैं। इन वीडियो में उनकी मस्ती, करतब या अलग-अलग तरह के दिलचस्प हरकतें देखने मिलती है। ऐसा ही एक वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, जिसमें बिल्ली अपना हुनर दिखाते हुए नज़र आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video On Social Media) हो रहे है।  

    वायरल वीडियो में बिल्ली एक गाने में थिरकती हुई नज़र आ रही है। यह वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। बिल्ली का यह दिलचस्प अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही यह बिल्ली की बहुत तारीफ भी की जा रही है। लोगों को बिल्ली का यह अनोखा हुनर बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Social Media Plateform Twitter) पर यह वीडियो Buitengebieden नमक एक पेज ने शेयर किया है। 

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली मजे से मोबाइल फोन में वीडियो देख रही है। वहीं एक शख्स डपलीनुमा चीज को बजा रहा है। इसी वीडियो को बिल्ली बड़े गौर से देख रही है, जिसके बाद बिल्ली म्यूजिक की धुन पर झूम उठती है। यह वीडियो उसे इतना पसंद आता है कि वह मस्त तरीके से अपना गर्दन हिला-हिलाकर डांस करने लगती है। बिल्ली का यह डांस बहुत पसंद किया जा रहा है। इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं।