viral video goats-tree-has-gone-viral-on-social-media-gets-pulled-in-the-taste-of-special-fruits-here

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसी अजीब खबरें वायरल हो जाती है। जिसके बारें में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। अब सोशल मीडिया पर ‘गोट ट्री’ (Goat Tree) यानि बकरियों वाला पेड़ सुर्ख़ियों में बना हुआ है। हर कोई इस पेड़ को देखकर हैरान रह गया है। 

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @Yoda4ever के पेज पर गोट ट्री का वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, कुछ बकरियां पेड़ पर चढ़ी हुई नज़र आ रही है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही यह गोट ट्री पहले से ही ये टूरिस्ट की पसंदीदा जगहों में से एक है। 

    उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को में कुछ बकरियां पेड़ पर चढ़ी देखी गई। इन बकरियों को देखने के लिए बड़ी तादात में लोग पहुंचते हैं। ये बकरियां हर पेड़ पर चढ़ना पसंद नहीं करती। लेकिन, यह  पेड़ कुछ खास है। 

    दरअसल, यह अर्गानिया का पेड़ है, जिसका फल बकरियों को बेहद पसंद है। आर्गन या अर्गानिया का फल यहां की बकरियों को बेहद पसंद है। बकरियां इसी लालच में पेड़ पर चढ़कर फलों को चुन-चुनकर खाती हैं। वैसे तो आर्गन बहुत महत्वपूर्ण होता है। लेकिन कटीले पेड़ होने के चलते कोई इस पर चढ़ने की हिम्मत नहीं करता। बकरियां इस फल के लालच में पेड़ पर चढ़ जाती है। अर्गानिया पेड़ के अखरोट का उपयोग आर्गन तेल का बनाने में किया जाता है। जिसका इस्तेमाल कॉस्मेटिक और कुकिंग के कामों में होता है।