viral video Indo-Tibetan Border Police personnel seen doing yoga at an altitude of 15,000 feet, watch video

कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएं। कुछ वीडियो तो इतने अच्छे होते है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी का भी दिल खुश हो जाएं। 

    सोशल मीडिया (Social Media) पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई (ANI) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के मद्देनजर 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जवान हिमालय में 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग कर रहे  है।

    अब सोशल मीडिया पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर किसी को यह वीडियो पसंद आ रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।