Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग अपने मन को बहलाने के लिए या टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग वीडियो (Trending Video) देखना पसंद करते हैं। आज के समय में ज़्यादातर वीडियो जानवरों (Animals Video) के देखने मिलते हैं, जो काफी मज़ेदार भी होते हैं और डरावने भी होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे होश उड़ा देने वाले वीडियो के बारे में बार कर रहे हैं, जिसे देखकर आपकी रूह कांप (Shocking Video) उठेगी। 

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स घड़ियाल (Man Dance With Alligator) का हाथ पकड़कर बेखौफ होकर डांस कर रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है, लोगों का सोचना ये है की यह कितना खतरनाक हो सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स पानी में जाकर एक घड़ियाल के साथ डांस करता है। शख्स को बेखौफ होकर उसके साथ नाचते हुए देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। हालांकि घड़ियाल उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Out Of Context Animals (@outofcontextanimals)

    इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर outofcontextanimals नाम के एक पेज ने शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, ‘आइए आशा करते हैं कि वह एक प्रशिक्षित पेशेवर है।’ इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘केवल फ्लोरिडा में आप एक शख्स को घड़ियाल के साथ नाचते हुए देख सकते हैं।’ वहीं इस वीडियो को लाखों यूज़र्स द्वारा पसंद किया जा रहा है।