यह वीडियो पाकिस्तान (Pakistan) का है।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते है,जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने अतरंगी होते है, जिसे देख लोग सोच में पड़ जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान (Pakistan) का है। इस वीडियो में एक लड़की (Girl) सड़क पर बड़े आराम से अपनी मस्ती में सड़क किनारे झूम रही थी। लेकिन, तभी कुछ लोगों ने चुपके से इस लड़की का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्म ट्विटर पर @ShowbizAndNewz नाम के आकउंट से इस लड़की का झूमते हुए वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कुछ पुरुषों ने बैठकर आराम से कार से इसे शूट किया हो। वीडियो में देख सकते है कि, एक लड़की सड़क पर बड़े आराम से झूमती दिख रही है। वो किसी को दिक्कत नहीं पहुंचा रही। लेकिन वीडियो शूट करने वाला बोलता है- पुलिस को कॉल करना यार। इसके आगे वो कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करता है।
⚠️🔴 A girl doing pole dance at I-8 Markaz, Islamabad – Where is the management? CC: @dcislamabad pic.twitter.com/evcRLg9iSz
— Showbiz & News (@ShowbizAndNewz) May 16, 2022
अब सोशल मीडिया पर इस लड़की का चुपके से रिकॉर्ड किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इन लड़को की हरकत को नाजायज ठहराया। कई यूजर्स ने कमेंट्स करते हुए कहाकि जब पुरुष खुले में पेशाब कर सकते हैं। तो महिलाएं खुले में डांस क्यों नहीं कर सकती। हालांकि कुछ यूजर्स ने इन लोगों की महिलाओं की बिना आज्ञा के उसके वीडियो शूट करने को भी गलत ठहराया।