राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी से दुल्हन हुई इम्प्रेस, अपनी शादी में दूल्हे की मांग में भरा सिंदूर और फिर…

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों (Wedding Video) के कई वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। इन वीडियो में कई तरह के मस्ती मज़ाक, अनोखे रीती-रिवाज़, जीजा सालियों की मस्ती, दूल्हा-दुल्हन का डांस देखने मिलता है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। ऐसे में शादियों का सीजन भी चल रहा है, कई सेलिब्रिटी भी शादी कर रहे हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के वीडियो के बारे में बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड (Trending Video) कर रहा है। इस वीडियो में आप दुल्हन को दूल्हे की मांग में सिंदूर भरते हुए देख सकते हैं। 

    आमतौर पर कहे या रिवाज़ के तौर पर कहें अक्सर दूल्हा की दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। सिंदूर महिलाओं के लिए सुहागन होने का प्रतीक माना जाता है, जो बहुत पवित्र होता है। लेकिन इंटरनेट पर ये वीडियो एक अनूठी शादी का है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन ने सिंदूर दूल्हे की मांग में भरा है, फिर उसे गले भी लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

    इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह कोलकाता की एक शादी का है, जो बीते 2 दिसंबर को हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे दूल्हा-दुल्हन का नाम शालिनी और अंकन है। शादी की कुछ रस्मों की तस्वीरें और वीडियो दुल्हन की बहन कृतिका ने फेसबुक पर शेयर किया है। जो कि लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

    बता दें कि, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने पत्रलेखा की शादी की है। उनकी इस शादी में भी फैंस को कुछ ऐसा ही देखने मिला था। दरअसल, राजकुमार की दुल्हन पत्रलेखा ने भी राजकुमार की मांग में सिंदूर भरा था। जिससे इंस्पायर होकर कोलकाता की इस दुल्हन ने भी अपने दूल्हे के मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद कपल ने प्यार से एक-दूसरे को गले भी लगाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।