watch video 18-year-old-girl-fell-in-love-with-61-year-old-man-in-pakistan-their-love-story-is-amazing

    Loading

    नई दिल्ली : कहते हैं ना जोड़ी आसमान में बनाई जाती है। प्यार (Love) में इंसान अंधा हो होता है। प्यार में व्यक्ति कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है। अब ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में देखने को मिल रहा है। यहां एक 18 साल की लड़की ने एक 61 साल के बुजुर्ग संग निकाह किया है। इन दोनों की लव स्टोरी (Love Story ) एक वीडियो के जरिए सबके सामने आई है। 

    18 साल की लड़की और 61 साल के बुजुर्ग के प्यार की कहानी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो में  दोनों एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं। इस लड़की का नाम आसिया है और शख्स का नाम राणा शमशाद है। राणा शमशाद रावलपिंडी के रहने वाले हैं। जिन्होंने 43 साल छोटी आसिया  से शादी की है।

    पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल पाक न्यूज़ 007 पर आसिया और शमशाद की लव स्टोरी का वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में आसिया ने बताया कि, उनके शौहर पूरे रावलपिंडी में गरीब लड़कियों की शादी करवाते थे।उन्हें अपने पति का मददगार स्वभाव पसंद आ गया।उनकी ये आदत उसे इतनी अच्‍छी लगी कि उन्होंने उनसे ही निकाह का फैसला कर लिया। वहीं, आसिया ने आगे बताया कि, एक-दो बार दोनों की मुलाकात हुई थी। उनसे मिलने के बाद आसिया को काफी अच्छा लगता था। मोहल्‍ले वाले भी शमशाद  के  बारे में अच्‍छी बातें करते थे। इसके बाद उन्‍होंने फैसला कर लिया कि वो इन्हीं से निकाह करेंगी।

    उसी यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए शमशाद ने कहा, ‘मैं खुशनसीब हूं कि इस उम्र में भी इतना ध्यान रखने वाली लाइफ पार्टनर मिली। ये उपरवाले का करम है कि आसिया  मेरा बहुत ध्यान रखती हैं।’ वहीं, आसिया  ने कहा, शमशाद भी उनका खूब ध्यान रखते हैं। आसिया  ने बताया कि शमशाद उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देते। वो उनके परिवार का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

    शमशाद ने आगे बताया कि, उनकी शादी की बार  सुनकर कई रिश्तेदारों उन्हें ऐसा करने से रोका। शमशाद ने कहा कि, ‘लोग तो वैसे भी किसी को जीने नहीं देते हैं। कई लोग मेरी और आसिया की उम्र के अंतर को लेकर हमसे नाराज थे। लेकिन, हमने किसी की परवाह नहीं की और अपनी जिंदगी जीने का फैसला किया।’