watch video dalit-student-forced-to-lick-feet-in-Raebareli-Uttar Pradesh

पिटाई करने के बाद दबंगों ने स्टूडेंट से अपने पैर भी चटवाए।

    Loading

    रायबरेली: उत्तर प्रदेश (UP) के रायबरेली (Raebareli) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 6 दबंगों ने 10वीं के दलित स्टूडेंट (Dalit Student) की बेल्ट और बिजली केबल से पिटाई की। पिटाई करने के बाद दबंगों ने स्टूडेंट से अपने पैर भी चटवाए। 

    मिली हुई जानकारी के अनुसार, इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना 10 अप्रैल की बताई जा रही है। दबंगों ने स्टूडेंट की पिटाई की फिर उससे अपने पैर चटवाए। इतने में ही उनका मन नहीं भरा तो दबंगों ने दलित स्टूडेंट को गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। बताया जा रहा है कि लड़के की मां ने दबंगों के खेतों पर मजदूरी की थी।

    लड़का अपनी मां की मजदूरी के पैसे मांग रहा था। लेकिन, दबंगों ने उसके साथ घटिया हरकत कर दी।  अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के के साथ ऐसी हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 युवकों के ख़िलाफ़ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जा रही है। 

    बता दें कि, जगतपुर कस्बे की रहने वाली दलित महिला मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रही है। महिला का बेटा 10वीं में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि दबंगों ने उसकी मां को उसकी मज़दूरी का पैसा नहीं दिया था। इसलिए लड़का अपनी मां की मजदूरी के वैसे मांगने उनके पास गया। लेकिन दबंगों ने पैसे मांगने पर लड़के की  जमकर पिटाई की और उससे अपने पैर भी चटवाए।