watch viral video man-fell-on-another-cyclist-after-flying-in-the-air-in-a-road-accident

अब सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन सड़क हादसे (Road Accident Viral Video) के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते है, जिसे देख लोगों की रूह कांप जाती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिसे देख आप आपकी हंसी नहीं कंट्रोल कर सकते। अब सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा। 

    हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम discovery.engenharia नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज है। इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक सड़क किनारे पर ढेर सारी कार पार्क हो रखी है।

    इस दौरान एक व्यक्ति अपनी साइकिल पर तेजी से आते हुए नजर आता है। तभी एक साइकिल सवार अचानक ही कार के पीछे से निकलकर सामने आ जाता है। यह देखकर पहला साइकिल सवार डर के मारे जोर से ब्रेक लगाता है। साइकिल सवार इतनी तेजी से ब्रेक लगाता है कि, वह उछलकर दूसरे साइकिल सवार के ऊपर गिर जाता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Discovery Engenharia (@discovery.engenharia)

    तेज रफ़्तार साइकिल को अचानक ब्रेक लगाने के कारण पहले शख्स की साइकिल उसी जगह पर रुक जाती है और उसका पिछले पहिया हवा में उठ जाता है। इस वजह से पहला शख्स दूसरे साइकिल सवार के ऊपर गिर जाता है। इसके बाद पहला शख्स दूसरे साइकिल सवार पर काफी गुस्सा होता है। 

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग यह वीडियो देख हैरान रह गए है। वहीं, कुछ लोगों को यह वीडियो देख अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा है।