बंदूक देख डर रही थी दुल्हन, दूल्हे ने हाथ में थमाई, फायरिंग के बाद ये हुआ हाल, देखें Video

    Loading

    Wedding News: शादी का मौका हो और नाच-गाना न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दूल्हे की बारात ढोल-नगाड़े के साथ धूमधाम के साथ निकाली जाती है। परिवार, दोस्त व मेहमान सभी बारात में नाते-रिश्तेदार झूमकर नाचते हुए दिखाई देते हैं। दुल्हन जब शादी के बाद ससुराल पहुंचती है तो जमकर आतिशबाजी की जाती है। हालांकि, कुछ लोग कई बार एक्साइटमेंट में ऐसी चीजें कर देते हैं जिससे बवाल हो जाता है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन के (Bride Groom Gun Firing Video) हाथ में बंदूक देकर फायरिंग करवाता नज़र आ रहा है। 

    दूल्हे ने दुल्हन को पकड़ाया बंदूक

    वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि, एक शख्स ने दूल्हे के हाथ में बंदूक थमाया और फिर दूल्हा अपने दुल्हन के हाथ में बंदूक पकड़वा देता है। दुल्हन बंदूक को देखकर डरी हुई नज़र आती है। दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) के हाथ में बंदूक पकड़वाने के बाद दो बार फायरिंग कर देता है। फायरिंग की आवाज सुनकर दुल्हन सहम जाती है। कुछ ही सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐒 𝐀 𝐇 𝐈 𝐋💫 (@shokeen_302)

    पहले भी हुए है ऐसा मामला

    बता दें कि इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर साहिल नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो को शेयर किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक कर रहे हैं। वीडियो (Instagram Video) को देखकर पर कई यूजर्स जानकर कमेंट कर रहे हैं। 

    गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले प्रतापगढ़ में स्टेज पर दूल्हन के हाथ फायरिंग करवाने वाले मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। बता दें कि उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर रोक है। हर्ष फायरिंग के चलते कई बार इसकी चपेट में आकर लोगों की मौत हुई है।