विदाई में दुल्हन को देख फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा, सालियों ने जमकर उड़ाया मजाक;  देखें Video

    Loading

    Wedding Video : जब दुल्हन शादी के बाद घर से विदा होती है तो हर किसी की आंखे नम हो जाती है। घर के परिवार के सदस्य से लेकर रिश्तेदारों की  आंखों में आंसू आ जाते हैं। इतना ही नहीं, बहुत बार तो घराती के अलावा बाराती भी भावुक होकर रोने लगते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा खुद इमोशनल होकर रोने लग जाता है।  

    दुल्हन को देख रोने लगा दूल्हा

    दूल्हा शादी के बाद विदाई के दौरान दुल्हन (Bridegroom Crying Viral Video) को लेकर कार में बैठने जा ही रहा था कि अचानक वो कैमरे को देख फूट-फूटकर रोने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।अपने मोबाइल फोन के कैमरे से सेल्फी पोज में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा दूल्हा रोने जैसी शक्ल बना रहा होता है। यह  देखकर दुल्हन हंसने लग जाती है। साथ ही पीछे आ रही दूल्हे की सालियां भी इस मजाक पर ठहाके लगाकर हंसने लग जाती हैं। बता दें कि दूल्हा -दुल्हन को हंसाने के लिए यह मजाक करता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ankushsaxena17 (@ankushsaxena17)

    सालियों ने जमकर उड़ाया मजाक

    सालियां दूल्हे को रोता देख हंसकर मजाक उड़ाने लग जाती हैं। बता दें कि इस वीडियो को अंकुश सक्सेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे एक लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। लोग वीडियो देख मजेदार कमेंट कर रहे हैं।