शख्स की जेब पर टिकी दूल्हे की निगाह, पैसे कितने दिए ताड़ता रहा, देखें Viral Video

    Loading

    Wedding Video: शादियों (Weddings) का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। शादी में रस्मों के बीच कई बार अजीबो-गरीब माहौल बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर छाया  हुआ है, जिसमें एक शख्स स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के बीच जाकर खड़ा हो जाता है। स्टेज पर बैठा नवविवाहित जोड़ा उस शख्स के पैर छूते हैं। इसके बाद जो हुआ आप खुद ही देख लीजिए।   

    नोटों पर टिकी दूल्हे की निगाह 

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गांव में शादी हो रही है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं, तभी एक दिव्यांग शख्स दोनों को आशीर्वाद देने वहां पहुँचता है। थोड़ी देर खड़े होने के बाद वह अपने जेब से कुछ पैसे निकालता है और दूल्हे के हाथ में 50 और दुल्हन के हाथ में 100 रुपए देता है। इस पूरे वाक्या के दौरान दूल्हे की नज़र शख्स की जेब पर टिकी होती है, जब तक उसे पैसे नहीं मिल जाते हैं। दूल्हा निहारता रहता है कि शख्स अपनी जेब से कितने पैसे निकाल रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

    लोगों ने निकाली भड़ास  

    खास बात यह है कि, दूल्हे की निगाह नोट पर थम जाती है जब शख्स पैसे निकाल रहा होता है। इस वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने दूल्हे पर जमकर भड़ास निकाली है। एक यूजर ने तो नोट पर दूल्हे की निगाह होने पर भी कमेंट कर डाला। उसने लिखा, ‘पैसा कितनी जल्दी ले रहा है लड़का।’ वहीं, एक और ने लिखा, ‘दूल्हे की टिकी नजरें देखो जरा।’