Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    भारतीय शादियां धूमधाम से पूरे रीति-रिवाजों के अनुसार की जाती है। शादियों में कई रस्में होती है। हिंदू शादियां रात भर होती है। जिसमें कई रस्में होती है यह शादियां रात भर चलती है। ऐसे में पूरी रात दूल्हा-दुल्हन को जगाना पड़ता हैं। ऐसे ने दूल्हा या दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान सो जाये तो सोचो क्या होगा। इससे जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें दुल्हन शादी के रस्मों के दौरान शादी मंडप में बैठे-बैठे सो रही है। यह वीडियो देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। शादी के ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

    वीडियो में आप देख सकते है कि  दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्में पूरी करने के लिए मंडप के नीचे बैठे हुए हैं। इसी बीच दुल्हन को नींद आने लग जाती है और वह बैठे-बैठे ही वहां सो जाती है, तभी एक महिला इशारों से उसे उठाने की कोशिश करती है और इसी बीच एक लड़का और दुल्हन को किस कर देता है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    वीडियो को देखकर यूजर्स हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि दुल्हन के साथ ऐसा भला कौन करता है।