शादी में दुखी नजर आया दूल्हा, भाभी ने जबरन भरवाई मांग, देखें Viral Video

    Loading

    Wedding Video: सोशल मीडिया पर देवर-भाभी के खट्टे-मीठे रिश्ते के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। खास तौर पर शदियों में देवर-भाभी (Devar Bhabhi Video) की बॉन्डिंग देखी जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर देवर-भाभी का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 

    भाभी ने जबरन भरवाई देवरानी की मांग

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स की शादी हो रही है। दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के साथ स्टेज पर दूल्हे की भाभी भी खड़ी नजर आ रही है। वीडियो में मांग भरने की रस्म चल रही है। दूल्हा मांग भरने के लिए तैयार नहीं है या सबके सामने थोड़ा संकोच कर रहा है। तभी भाभी जबरदस्ती दूल्हे का हाथ पकड़कर दुल्हन की मांग भरवा देती हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों को लग रहा है कि शायद दूल्हा शादी से खुश नहीं है। भाभी की एक अजीब हरकत के कारण यह वीडियो सबकी नजर में आ गया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

    शादी में दुखी नजर आया दूल्हा 

    बता दें कि, इस वेडिंग वीडियो (Wedding Video) को इंस्टाग्राम (Instagram) पर निरंजन महापात्रा नामक शख्स ने शेयर किया है। वीडियो (Viral Video) को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दुल्हन की मांग भरते समय दूल्हा अजीब सा मुंह बनाते देखा जा रहा है।