(फोटो: द सन)
(फोटो: द सन)

    Loading

    यूएस : हम सब जानते है, भगवान ने महिला को इस तरह बनाया है की वो एक सीमित उम्र तक ही बच्चों को जन्म दे सकती है। लेकिन आज जो बात हम आपको बताने जा रहे है उसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। जी हां दो बच्चों की मां 62 वर्षीय महिला तीसरी बार प्रेग्नेंट (pregnant) हुई है। जब से इस महिला ने अपने गर्भवती होने की खबर इंस्टाग्राम पर बताई है तबसे लोगों ने कमेंट्स की बौछार की है। आइये जानते है पूरा मामला क्या है…. 

    सब लोग अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कोई इस खबर को सुनकर बधाई दे रहा है तो कोई मां बनने के लिए बहुत बूढ़ी ऐसा करार दे रहे है। हालांकि मां बनने जा रही जेनी इस खबर से बहुत खुश है। जेनी अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी 2 बातों को लेकर बेहद अचंभित है। 

    हैरान कर देने वाली ये दो बातें 

    आपको बता दें कि द सन की रिपोर्ट के मुताबिक जेनी ने यह कहां है कि उसका प्रेग्नेंट होना किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योकि 16 साल पहले इस महिला को मीनोपॉज हो चुका है। इतने सालों से इस महिला के पीरियड्स नहीं आ रहे थे। 

    इतना ही नहीं उसके पति की कई साल पहले नसबंदी भी हो चुकी है। इन दो कारणों की वजह से वह महिला प्रेग्नेंट होने  भी नहीं सकती है। जब इस महिला और उसके पति  अपने दोस्तों को बताया तो वह सब हैरान रह गए। इसके बाद में उन्होंने यह खबर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। 

    जेनी ने कहां…. 

    आपको बता दें कि 62 साल की जेनी 2 बड़े बेटों की मां है। उनके पति की उम्र 72 साल है। जेनी कहती है, ”लोग मेरे प्रेग्‍नेंट होने पर आश्चर्य जता रहे हैं लेकिन जब वे जानेंगे कि मेरे पति की उम्र 72 साल है तो वे पहले से ज्‍यादा हैरान रह जाएंगे”। जेनी का तीसरा बच्चा नवंबर में जन्म ले सकता है।