PIC: Instagram
PIC: Instagram

    Loading

    Man Drinks His Own Aged Urine: इस दुनिया में कई तरह के लोग हैं, जो कई तरह की सोच रखते हैं और अपने अनुसार जीना पसंद करते हैं। ऐसे में इस संसार में मौजूद हम एक ऐसे शख्स के बारे में आपको आज बताने जा रहे हैं, जो अपनी जवान उम्र को बनाए रखने के लिए रोज़ाना खुद का यूरिन (Man Drinks Urine Daily) पीता है। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया है कि उसकी इस घिनौनी आदत (Man Drinks His Own Urine) से उसने अपना डिप्रेशन भी खत्म किया है। ब्रिटेन के हैंपशायर में रहने वाले इस शख्स का नाम हैरी मेटाडीन (Harry Matadeen) है।

    पेशाब पीने से जवां हुई त्वचा 

    35 साल के वीगन यानी सिर्फ प्लांट डायट पर रहने वाली हैरी (Harry Matadeen) का कहना है कि, वो खुद की 2 महीने पुरानी हो चुकी यूरिन को रोज़ 200 मिलीलीटर तक पीते हैं। क्योंकी, इससे उन्हें तमाम चमत्कारी फायदे मिले हैं। उनका दावा है कि यूरिन में मिलने वाले तत्वों ने उनकी ज़िंदगी को काफी हद तक बदलकर रख दिया है। इसी वजह से अब वह अपनी इस आदत को किसी भी कीमत पर नहीं बदलना चाहते।

    डिप्रेशन से मिला निजात 

    हैरी मेटाडीन (Harry Matadeen) ने दावा किया है कि, पुरानी पेशाब पीने की वजह उन्हें सालों पुराने डिप्रेशन से मुक्ति भी मिली है। इतना ही नहीं हैरी अपनी पेशाब को अपने चेहरे पर भी लगाते हैं, इसे लेकर उनका कहना है कि ऐसा करने से वह अपनी उम्र से और भी ज़्यादा जवां दीखते हैं। उनका दावा है कि 90 फीसदी पानी वाली यूरिन शरीर के सभी विकारों को ठीक करने की क्षमता रखती है। साल 2016 से उन्होंने यूरिन पीना शुरू किया था, जब उन्होंने कहीं इसके बारे में पढ़ा था। उनका कहना है कि, पेशाब पीने से उनके दिमाग ने और भी ज़्यादा अच्छे से काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें काफी शांति भी मिलती है।

    परिवार करने लगा नफरत 

    हैरी कहते हैं कि, उन्हें अपनी इस आदत की वजह से काफी फायदा पहुंचा है, लेकिन उनके परिवार को ये पसंद नहीं है। हैरी की बहनें उन्हें इस घिनौनी आदत की वजह से नफरत करने लगी है। अब उनके दोस्तों में वही लोग हैं, जो सदियों पुरानी इजिप्शियन यूरिन थेरेपी पर भरोसा करते हैं। 

    क्रीम की जगह बॉडी पर लगाते हैं पेशाब  

    वहीं हैरी यूरिन पीने के अलावा दिन में सिर्फ एक बार ही खाना खाते हैं और इंटरमिटेंट फास्टिंग डायट पर रहते हैं। साथ ही उनका इस थेरेपी पर इतना भरोसा है कि, वह अपनी बॉडी पर क्रीम की जगह यूरिन लगाते हैं। हालांकि यूरिन थेरेपी को लेकर डॉक्टर्स का मानना है कि, ये शरीर को डिहाइड्रेट करता है और बैक्टीरियल इंफेक्शन फैला सकता है।