प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    दुनियाभर से भूत-प्रेत से जुड़ी कई ख़बरें (Ghost News) सामने आती है। ऐसे कई लोग भी हैं जो इनकी मौजदूगी पर रिसर्च (Spirit Research) भी कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि भूत नहीं होते हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जैसे भगवान हैं वैसे ही भूत भी हैं। हालांकि, अभी तक इसपर कुछ पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, अब सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक गायिका काफी चर्चा में बनी हुई है। ये पहले भी चर्चा का विषय बन चुकी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि उनका बॉयफ्रेंड एक भूत (Ghost Boyfriend) है। लेकिन, अब उनका कहना है कि उनका भुतहा प्रेमी उनकी जान लेना चाहता है। 

    भूत से है शारीरिक संबंध 

    यह सुनने में जितना अजीब है, उतना ही इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है। इंग्लैंड में रहने वाली 38 साल की ब्रोकर्डे ने बताया है कि वह अपने भूत बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध भी बनाती है, लेकिन अब उसे अपने प्रेमी से इतना इंटेंस ऑर्गेज्म (Ghost Gives Killing Orgasm) मिल रहा है, जिससे उसकी जान भी जा सकती है। उनका प्रेमी जब उसके साथ शारीरिक संबंध (Soldier’s ghost has sex with England singer) बनता है तो उसे लगता है कि उसकी सांस अटक जाएगी। उसे ऐसा लगने लगता है कि अब वो जिंदा नहीं बचेगी। इस वजह से गायिका अब अपने भूतहा प्रेमी के साथ बिस्तर पर रोमांस करने से डरती है। 

    मना करने पर हो जाता है नाराज 

    इन सबमें सबसे अजीब बात यह है कि अगर ब्रोकर्डे अपने प्रेमी को बिस्तर पर रोमांस करने से माना करती है तो वो नाराज हो जाता है। ब्रोकर्डे बताती है कि, जब भी उसके भूतहा प्रेमी का मन होता है तब वह उसके पास आ जाता है। इसके बाद चाहे ब्रोकर्डे का मन हो या ना हो, उसे भूत के साथ सेक्स करना पड़ता है। सेक्स करने के बाद भूत चला जाता है और फिर लौट कर नहीं आता। जिससे ब्रोकर्डे को काफी बुरा भी लगता है। एडवर्डो का कहना है कि उसके अपनी प्रेमी का छूना पसंद है, लेकिन अब भूत से मिलने वाली ऑर्गेज्म से उसे काफी डर लगता है। वो इस एहसास को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। 

    असहनीय एहसास, बनाना चाहता भूत 

    ब्रोकर्डे का कहना है कि अब वह इस एहसास को और महसूस नहीं करना चाहती है। ब्रोकर्डे कहती हैं कि अब उनका भूतहा प्रेमी चाहता है कि ब्रोकर्डे भी उसकी तरह एक भूत बन जाए। वह जनता है कि उसके इस हरकत से ब्रोकर्डे को काफी तकलीफ, लेकिन फिर भी वह ऐसा करता है, ताकि ब्रोकर्डे मर जाए। ब्रोकर्डे कहती है कि वह अभी मरना नहीं चाहती। इसलिए वह अब लोगों से मदद मांग रही है। 

    कैसे शुरू हुई भूत और सिंगर की लव स्टोरी 

    ब्रोकर्डे ने पहले अपनी लव स्टोरी लोगों के साथ शेयर की थी। उसने बताया था कि कैसे एक तूफानी रात में उसका प्रेमी उससे पहली बार मिला था। ब्रोकर्डे ने बताया था कि एक रात उसे नींद नहीं आ रही थी। तब उसके पास एडवर्डो नाम का एक भूत आया था। वो एक सिपाही था और करीब 35 साल की उम्र में ही उसकी मौत हो गई थी। फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। तब से ही दोनों रोमांस करने लगे थे। उसका रिश्ता अच्छा चल रहा था, लेकिन उसका रिश्ता अब खौफनाक रूप ले रहा है।