Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    तमिलनाडु : भारत में नदियों (River) को देवी की तरह पूजा जाता है। भारत को त्योहारों और उत्सवों का देश माना जाता है। नदी कई लोगों के लिए आजीविका का साधन है। नदी को प्राचीन समय से ही देवी की तरह पूजा जाता है। ऐसे ही एक तस्वीर तमिलनाडु (Tamil Nadu)  से सामने आई है। वहां कावेरी नदी (Kaveri River) में बरसात का पहला पानी आने के बाद स्थानीय महिलाओं नदी की पूजा (Worship) कर रही है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रही है। भारत में कई राज्यों में नयी फसल बोने से लेकर पहली बारिश (Rain) आने तक को उत्सव की तरह मनाया जाता है।

    तस्वीर में भारत की संस्कृति के बारे में देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर तमिलनाडु की है। जहां कावेरी नदी के मुहाने पर महिलाओं को उसकी पूजा-अर्चना करते देख सकते हैं। जैसे ही कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु के इन इलाकों में प्रवेश करता है है, कई महिलाएं वहां उसका स्वागत और पूजन करने के लिए इकठ्ठा दिख रही हैं। तस्वीर में मानसून के दौरान तमिलनाडु में कावेरी नदी के प्रवेश करने पर महिलाएं उसकी पूजा कर रही हैं।

    कावेरी नदी और उसकी सहायक नदियां डेल्टा क्षेत्र में अपने अंतिम छोर पर पहुंच गई हैं.कावेरी नदी और उसकी सहायक नदियां डेल्टा क्षेत्र में अपने अंतिम छोर पर पहुंच गई हैं। लोगों को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। लोग इसे भारत की संस्कृति की पहचान बता रहे है।