Photo: Video Screengrab
Photo: Video Screengrab

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। कुछ वीडियो मजाकियां होते है, तो कुछ वीडियो ऐसे होते जिसे देख आपके होश उड़ जाएँ। हाल ही में ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह एक भयानक हादसे का वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी। 

    दरअसल, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसला और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। जिसके बाद महिला के ऊपर ट्रेन गुजरती है। हालांकि, इस खौफनाक हादसे में महिला जान बच गई।  

    उक्त महिला का नाम कुसुमलता शर्मा है और वह कानपुर के किदवई नगर की रहने वाली है। वह फिरोजाबाद में अपने रिश्तेदार के घर आईं थीं। दोपहर करीब 1 बजे वह अपने घर जाने के लिए फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचीं। जहां महिला को ट्रेन पकड़ने में देरी हुई। वह चलती ट्रेन (गोमती एक्सप्रेस) में चढ़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन उनका पैर स्लिप होने से वह प्लेटफॉर्म से रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। जिसके बाद प्लेटफार्म पर भीड़ इकठ्ठा हो गई।

    ट्रेन चलने के चलते कोई मदद नहीं कर पाया। हालांकि, ट्रेन गुजरने के बाद महिला सही सलामत मिली। लोगों ने महिला को रेलवे ट्रैक से निकाला। इस हादसे में महिला को कोई चोट नहीं आई है। महिला ने कुछ देर स्टेशन पर आराम किया और वह अपने घर चली गई।