नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अलग है। यहां ऐसी चीजों को देखने के लिए मिलता है जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते। जी हां कई बार तो ऐसा होता है कि कुछ अजीब सा वीडियो देख हमारा दिमाग भी चकरा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जी हां इस अजीबोगरीब वीडियो को देख कर आप भी कहेंगे की आखिर ऐसे लोग आते कहा से है।
जहां अपने देश भारत की बात की जाए तो यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है बल्कि लोगों में इतना टैलेंट कुटकुट कर भरा है कि देखने वाली की भी आंखें फटी की फटी रह जाती है। जुगाड़ करने में भारत पहले नंबर पर है। जी हां यहां के लोगों के लिए जुगाड़ वो तरीका है, जिससे कोई भी काम मुमकिन और आसाना बनाया जा सकता है। ऐसा ही एक जुगाड़ इस शख्स ने किया है जिसे देख सब हैरान है।
Mera Bharat Mahaan…..☺️😊
होनहार भारत…..☺️☺️😊😊😊😊 pic.twitter.com/Ixnq5H1YY3
— Rupin Sharma (@rupin1992) January 11, 2022
आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इतना ही नहीं बल्कि इसे दिए गए कैप्शन को पढ़कर आप भी वीडियो देखने के लिए उत्साहित होंगे। जी हां वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ लिखा है, ”मेरा भारत महान…होनहार भारत।”
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नदी में डुबकी लगा लगा कर मजे से नहा रहा है। ठंड से बचने के लिए उसने पानी के ऊपर ही एक तसले में आग जला रखी है और नहाते-नहाते वो इस आग से हाथ भी सेक रहा है। आपने भी ऐसा जुगाड़ इसके पहले नहीं देखा होगा।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है…दूसरे ने लिखा- जुगाड़ के मामले में भारतीयों को कोई नहीं हरा सकता। जहां बात जुगाड़ की हो तो भारतीय इसमें सबसे आगे है।