Baby
File Photo

    Loading

    ऑस्ट्रिलया: पति-पत्नी (Husband and Wife) ने झगड़े होते रहते है। लेकिन पति के बर्गर खाने की वजह से क्या कभी पत्नी तलाक दे सकती है नहीं न, लेकिन ऑस्ट्रिलया (Australia) से इन दिनों एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति को बर्गर खाने के वजह से तलाक दे दिया। बता दें कि पत्नी को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

    पत्नी को उस लेबर पेन में डिलीवरी के दौरान पत्नी के सामने ही पति बर्गर का रहा था। पत्नी ने इस बारे में सोचा की वह इतनी दर्द में है और उसके पति को उस समय तो ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कहना है कि  उसके पति ने यह सब उस समय किया जब उसकी डिलीवरी होने वाली थी।

    उसने लेबर पेन में अपनी पत्नी को छोड़कर बर्गर खाना जरूरी समझा। उसकी यही गलती जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गई, उसकी पत्नी यानी महिला ने तलाक दे दिया। महिला ने ये भी बताया कि जब पति की सबसे ज्यादा जरूरत थी ,जिंदगी के अहम पलों में जब उसकी जरूरत थी। तब बर्गर खाने में व्यस्त था। महिला का तलाक का कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह खबर लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।