Photo - Twitter/@syedatubaanwar
Photo - Twitter/@syedatubaanwar

    Loading

    मुंबई : जिससे आप बेहद प्यार करते हों, उससे साथ रिश्ता खत्म करना या उससे अलग होना बहुत दर्दभरा होता है, लेकिन इससे भी ज्यादा तकलीफ तो तब होता है। जब आप किसी ऐसे शख्स से प्यार (Love) करते हों जो आपके लिए लापरवाह हो’। सोशल मीडिया(Social Media) पर सानिया खान का यह पोस्ट (Sania Khan Post) उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसके पति ने उसकी जान ले ली।  

    दरअसल, अमेरिका की रहने वाली सानिया खान और उनके पति राहील अहमद के आपसी संबंध ठीक नहीं थे, इसलिए वो पति से तलाक (Divorce) लेना चाहती थी, लेकिन उसका पति ऐसा नहीं चाहता था और न ही उनके घर वाले ऐसा चाहते थे। वो लोग चाहते थे कि दोनों साथ में ही रहें। सानिया खान ने टिक टॉक पर एक वीडियो भी पोस्‍ट किया था। जिसमें उन्‍होंने बताया था कि दक्षिण एशियाई मूल की महिला को तलाक लेने में कितनी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है।

    इससे पहले की दोनों का तलाक होता सानिया खान के पति राहील अहमद ने गोली मारकर उनकी जान ले ली। बाद में पति ने खुद की भी जान ले ली। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त सानिया खान प्रोफेशनल फोटोग्राफी (Photography) करने के लिए अमेरिका के अल्‍फ्रेटा से शिकागो आई थीं। पति राहील अहमद करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय करके उसके पास पहुंचा था।