पत्नी का पति को सबक सिखाने का जानलेवा प्लान, प्राइवेट पार्ट पर कसा नट बोल्ट, डॉक्टरों के उड़े होश

    Loading

    कीव. यूक्रेन (Ukraine) की एक महिला ने पति (Husband) से बदला लेने के लिए ऐसा कारनामा किया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल पत्नी को अपने पति (Wife) पर  शक था। उसे लग रहा था कि पति उसे धोका दे रहा है। पति अन्य महिलाओं से संबंध न बना पाए इसके लिए पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को सील कर दिया जिससे पति के जान पर बन आई। इलाज के दौरान डॉक्टरों के भी पसीने छूट गए।  

    डॉक्टरों के इलाज में छूटे पसीने

    यूक्रेन के शहर (Zaporozhye) में रहने वाली महिला को शक था कि उसका अफेयर (Love Affair) अन्य महिला से चल रहा है। पति इस बात से अनजान था कि पत्नी दर्दनाक बदला लेने वाली है। रात में पति जैसे ही गहरी नींद में सोया पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मेटल का नट कस दिया। इसके बाद पति दर्द से कहारने लगा।  अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को भी शुरुआत में समझ नहीं आया कि ये नट कैसे निकाला जाए।

     

    एंगल ग्राइंडर से काटा गया नट 

    The Sun कि रिपोर्ट के मुताबिक सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले तो इसे साबुन के पानी निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। जिसके बाद डॉक्टरों को सर्जरी कर शख्स के प्राइवेट पार्ट से नट हटाया। डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान एंगल ग्राइंडर जैसे विशेष उपकरणों का उपयोग करना पड़ा था।  शख्स को ऑपरेशन के बाद भी कई दिनों तक दर्द से गुजरना पड़ा। 

    कैंची से काटा प्राइवेट पार्ट 

    ऐसा ही एक मामला वियतनाम में सामने आया, जहां एक महिला ने अफेयर के शक में अपने पति का प्राइवेट पार्ट कैंची से काट दिया था। स्थानीय मीडिया ‘वीएन एक्सप्रेस’ के अनुसार 40 वर्षीय शख्स अपने घर पर सोने के लिए गया था, उसे पता नहीं था कि क्या होने वाला है। अचानक पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट कैंची से काट दिया। काफी देर बाद वह कटा हुआ पार्ट और पति को लेकर अस्पताल पहुंची। यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद टांगों के जरिए प्राइवेट पार्ट के दोनों हिस्से जोड़े।