बंद आखों से शख्स ने ‘यूं’ काटी सब्जियां, फिर किया कुछ ऐसा, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में हुनर की कोई कमी नहीं है, जी हां आये दिन सोशल मीडिया के जरिये हम ऐसे गजब के टैलेंट को देखते है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक जबरदस्त वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देख आपके भी होश उड़ जाएंगे वैसे तो फेमस स्ट्रीट फूड्स के तो कई सारे वीडियो आपने देखें होंगे, लेकिन ये वीडियो थोड़ा हटके है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में…. 

    दरअसल एक स्ट्रीट फूड विक्रेता है जो आंखों पर पट्टी बांधकर कुछ अपने ही अंदाज में  नूडल्स बना रहा है। अब इसका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया है। आपको बता दें कि ये हुनरमंद शख्स मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। इस वीडियो को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

    बंद आंखों से बनता है नूडल्स

    सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप को ‘नागपुर बज़’ नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। शॉर्ट वीडियो में, स्ट्रीट वेंडर, जो खुद को इंदौरी जैक स्पैरो (Indori Jack Sparrow) कहता है। उसने नूडल्स बनाने के लिए एक सबसे अनोखा और हैरतअंगेज तरीका अपनाया है। जिसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो की खास बात ये है कि जब वह दुकानदार नूडल्स बना रहा था तो उसने पूरे टाइम आंखों पर पट्टी बांधा हुआ था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Laksh|Nagpur Buzz⭐ (@nagpur_buzz)

     

    वीडियो देख उड़ जाएंगे होश 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि नूडल्स बनाने के लिए दुकानदार ने सबसे पहले पत्ता गोभी को तेज रफ्तार में चाकू से काटा और कड़ाही में फ्राई कर लिया। फिर उसने कढ़ाई में नूडल्स डाला और फिर सॉस डालकर अच्छे से मिलाया। जैसे ही चाउमीन तैयार हो गई उसे एक प्लेट पर डालकर परोसा।

    परोसने से पहले दुकानदार ने धनिया पत्ती से गार्निश किया। आपको बता दें कि ये वीडियो इंदौर के साई कृपा चाइनीज सेंटर का है। इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद, वीडियो को 60k से अधिक बार देखा गया। शख्स के इस तरह नूडल्स बनाने का यह वीडियो बहुत सुर्खिया बटोर रहे है।