Pregnant Lady

    Loading

    जुड़वा बच्चे जिनकी शक्ल-सूरत एक जैसी ही होती है। वो देखने में बहुत आकर्षित लगते है। कभी-कभी तो ये एक दूसरे से इतना मिलते-जुलते रहते हैं कि इनकी पहचान करने में आंखे भी धोखा खा जाती हैं, लेकिन आज हम आपको कुदरत के एक अनोखे करिश्में के बारें में बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप को बेहद हैरानी होगी। दरअसल, एक महिला 5 दिनों के भीतर दो बार हुई प्रेगनेंट हुई। बच्चों को एक साथ जन्म देने के बाद भी ये जुड़वा नहीं कहे जा सकते।  

    अमेरिका के टेक्सस (Texas, United States) में रहने वाली कारा विनहोल्ड ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है। बच्चो के साथ-साथ पलने के बावजूद भी दोनों को जुड़वा नहीं कहा जा सकता। इसके पीछे कारण ये है कि कारा विनहोल्ड की प्रेग्नेंसी बाकि सबसे थोड़ी अलग है दरसल इनके गर्भ में दोनों बच्चे एक साथ नहीं बल्कि अलग अलग समय पर ठहरे है।

    बता दें, कारा विनहोल्ड 5 दिन के भीतर 2 बार प्रेगनेंट हो गई ये बात सुनने में थोड़ा आश्चर्यजनक है, लेकिन सच है। कारा को ये बात उनकी डॉक्टर से तब पता चली जब उन्होंने अपना प्रेगनेंसी टेस्ट कराया। डॉक्टर ने बताया की वो 5 दिन के अंदर 2 बार प्रेगनेंट हुई है। ये बच्चे साथ-साथ बड़े होंगे और इनका जन्म भी साथ में ही होगा, लेकिन फिर भी इन्हे तकनीकी तौर पर जुड़वा नहीं कहा जा सकता।