woman-married-to-her-27-year-older-teacher-their-son-looks-like-grandson

साल 2017 में मरियम और उनके टीचर ग्रज़ेगॉर्ज़ की लव स्टोरी शुरू हुई।(Credit: Trela's Family/Youtube and Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली, प्यार (Love) करने की कोई उम्र नहीं होती। प्यार में कोई बंधन नहीं होता, इंसान का दिल कब किस पर आ जाए कोई बता नहीं सकता। अब ऐसा ही कुछ 26 साल की मरियम (Mariam) के साथ हुआ है। मरियम को अपने टीचर (Teacher) से पहली ही नज़र में प्यार हो गया। मरियर के  के टीचर ग्रज़ेगॉर्ज़ ट्रेला (Grzegorz Trela) की उम्र 53 साल है। मरियर जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी, वहीं, उसे अपने टीचर से पहली नज़र में प्यार हो गया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Grzegorz,Mariam & Ignacy (@trelas_family)

    मरियम (Mariam) से इतने साल बड़े होने के बावजूद ग्रज़ेगॉर्ज़ को कोई दिक्कत नहीं थी। उन्होंने अपनी ही स्टूडेंट के साथ शादी कर ली। अब इस कपल का एक बेटा भी है, जिसे लोग बुजुर्ग शख्स का पोता समझ बैठते हैं।

    बता दें कि, साल 2017 में मरियम और उनके टीचर ग्रज़ेगॉर्ज़ की लव स्टोरी शुरू हुई।ग्रज़ेगॉर्ज़ तंज़ानिया में  एक यूननिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहे थे। यहीं मरियम पढ़ने के लिए आई थीं और अपने टीचर को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। ग्रज़ेगॉर्ज़ ट्रेला (Grzegorz Trela) को भी मरियम पसंद आईं और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। फेसबुक के जरिए दोनों में बातचीत शुरू हुई। इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

    इसके बाद साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बढ़ गए और अब उनका 3 साल का बेटा भी है। फ़िलहाल यह कपल अपने बेटे के साथ पोलैंड में रहते है। वहीं, वह यूट्यूब चैनल के ज़रिये अपनी ज़िंदगी की झलक लोगों को दिखाती रहती हैं।

    Mirror की रिपोर्ट के अनुसार, मरियम ने खुद बताया कि, कई बार लोग उनके बेटे को उनके पोता समझते है। उन्हें लगता है कि मां-बेटा अपने घर के बुजुर्ग के साथ जा रहे हैं। वहीं, कई लोगों को लगता है कि, मैं ग्रज़ेगॉर्ज़ की साथ उनके पैसों के के लिए हूं लेकिन हम इतने अमीर भी नहीं हैं।