‘भूत’ से शादी कर रही महिला, किए चौंकाने वाले दावे

    Loading

    नई दिल्ली: जहां शादी के लिए लोग पार्टनर की तलाश में होते है, वही इन दिनों इससे जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। जी हां इंग्लैंड की एक महिला किसी पुरुष या जीवित इंसान से नहीं बल्कि एक भूत से शादी करने जा रही है। यह सुनकर चौंक गए न आप? लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। जी हां, इस महिला ने दावा किया है कि जल्द ही वह भूत से शादी करने जा रही है।

    इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर की रहने वाली ब्रोकार्डे (Brocarde) नाम की 38 वर्षीय महिला ने यह अजीबोगरीब और बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। बता दें कि महिला के इस अजीबोगरीब दावे को सुनकर लोग हैरान है। महिला का दावा है कि वो एक भूत से शादी करने जा रही है और उसका नाम एडवर्डो (Edwardo) है।

    इस समय का सैनिक है महिला का प्रेमी

    बता दें कि डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, महिला जिस भूत से शादी करने जा रही है, वह विक्टोरियन काल का सैनिक था। ऐसा अजीब काम करने वाली ब्रोकार्डे खुद एक गायक हैं। महिला का कहना है कि वो एडवर्डो भूत से बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं।

    इतना ही नहीं बल्कि एडवर्डो भी उनसे बेहद प्यार करता है। अपने पार्टनर के बारे में बताते हुए महिला बताती हैं कि एडवर्डो चिड़चिड़े स्वभाव का है जी हां और अब दोनों शादी की तारीख तय कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनके शादी की डेट फिक्स नहीं हो पाई है, लेकिन महिला का कहना है कि वे जल्द ही शादी करने वाले है।  

    ऐसे होता है दोनों का संपर्क 

    शादी के बारे में बात करते हुए महिला ने बताया कि वह गर्मी के मौसम में शादी करना चाहती हैं, जबकि उनका प्रेमी एडवर्डो को सर्दी का मौसम पसंद है।  महिला ने बताया कि एडवर्डों को गर्मियों से चिढ़ होती है।

    ब्रोकार्डे ने यह भी बताया कि वह एडवर्डो से बहुत ही अजीबोगरीब तरीकों से बात करती हैं। जी हां ये सुनने के लिए बेहद जेब लग रहा है लेकिन यह सब महिला ने किये दावे है। बता दें कि एडवर्डो क्रिप्टिक मैसेज का इस्तेमाल कर उनको संदेश देता है।  महिला बताती है कि एडवर्डो नहाते समय गर्म पानी के भाप में लिखकर उससे बात करता है या फिर किसी सामान को गिराकर उसकी आवाज से उससे बात करता है। 

    इस अनोखे तरीके से किया था प्रपोज

    इतना ही नहीं बल्कि महिला ने ये भी दवा किया है कि बहुत ने उनसे प्यार का इजहार भी किया। महिला ने दावा किया कि एडवर्डो ने पिछले साल एक अंगूठी उसकी तकिया के पास रखा था और उसे प्रपोज किया था। इसके बाद भाप में प्रश्न चिन्ह बनाकर उससे पूछा था कि क्या मुझे उसका प्यार स्वीकार है। 

    इन मेहमानों को करना चाहती है आमंत्रित

    महिला ने बताया कि दोनों काफी जोर-शोर से शादी की तैयारियों में जुटे हैं। अपनी शादी में वह दिवंगत एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो के भूत को भी बुलाना चाहते हैं। इसके अलावा दुनिया के मशहूर नाटककार विलियम शेक्सपियर के भूत को भी वह शादी में बुलाएंगे।