File Photo
File Photo

    Loading

    लंदन: अक्सर देखा जाता है कि लोगों की एक छोटी सी गलती (Small Mistake) उनकी पूरी ज़िंदगी बर्बाद करने के लिए काफी हो जाती है। एक छोटी सी छुपाई हुई बात आपके खुशहाल शादी-शुदा ज़िंदगी (Marriage Life) को नरक बनाने में काफी होती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, लेकिन उसकी शादी-शुदा ज़िंदगी ख़राब करने में उसकी बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) का हाथ है। 

    एक गलती पड़ी भारी 

    इस महिला की बेस्ट फ्रेंड अब उसके तलाक (Divorce) की वजह बन गई है। ये ही नहीं महिला की फ्रेंड उसके पति के साथ शारीरिक संबंध भी बना रही है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त की करतूतों का खुलासा किया है। हालांकि, ये भी सच है कि उसकी शादी अब तलाक तक उसकी एक गलती की वजह से पहुंची है, क्योंकि उसने अपने पति से एक ऐसी बात छिपाई, जो शायद उसके पति को पता रहना चाहिए था। 

    20 साल पहले हुई दोस्त के बहकावे में आई  

    मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने Reddit पर पोस्ट लिखकर अपनी बेस्ट फ्रेंड रही जूलिया (Best Friend Julia) की करतूतों के बारे में बताया है। साथ ही उसने अपनी एक ऐसी गलती को भी उजागर किया है, जो उसने पति से छिपाया रखा था। महिला ने लिखा है, ’20 पहले उसने एक गलती की थी। उसने अपनी दोस्त जूलिया के बहकावे में आकर अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दिया था और उसके रहते हुए उसने एक दूसरे लड़के के साथ रोमांस किया था। हालांकि, इस दौरान उसने किसी भी तरह का शारीरिक संबंध नहीं बनाया था।’ 

    कर रही थी बॉयफ्रेंड को चीट

    उसने आगे बताया, ‘जिस समय उसे अपनी गलती का अहसास हुआ कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ गलत कर रही है, उसने तुरंत ये सब करना बंद कर दिया।’ महिला ने बताया कि उसकी दोस्त जूलिया भी खुद अपने बॉयफ्रेंड को चीट कर रही थी। इसलिए महिला ने उसे भी सब कुछ बंद करने को कहा और तैयार भी हो गई। ये सब खत्म हुआ और कुछ समय बाद महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही थी और उनके चार बच्चे भी हैं। लेकिन, फिर एक दिन महिला की दोस्त ने उसकी पूरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी। 

    शराब के नशे में दोस्त ने बताया अधूरा सच 

    महिला ने बताया कि, ‘जूलिया एक दिन उसके घर आई थी और उसने शराब के नशे में उसके पति को मेरी  20 साल पहले वाली गलती के बारे में बता दिया, लेकिन उसने इन बातों में बहुत से झूठ भी बोले। उसने बताया कि वह अपने पति को लंबे समय तक धोखा दिया और दूसरे लड़के के साथ फिजिकल रिलेशन में भी आई थी। फिर जैसे ही वह चली गई तब महिला के पति ने उससे सच बताने को कहा। महिला ने बताया कि, उसने एक-एक करके हर बात अपने पति को बता दी, लेकिन उसे उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ। 

    DNA  टेस्ट पर भी नहीं हुआ भरोसा 

    महिला ने कहा, उसके पति को उसकी बातों विश्वास नहीं हुआ तो उसने महिला से बच्चों का DNA टेस्ट करने को कहा, क्योंकि उसे जानना था कि ये बच्चे उसके हैं किसी और के? ऐसे में महिला DNA  टेस्ट के लिए तैयार हो गई। लेकिन, महिला के लिए सबसे ज़्यादा दुख की बात तो यह थी की उसके पति को DNA  रिपोर्ट पर भी भरोसा नहीं हुआ और वह फिर भी अपनी बीवी पर शक करता रहा, जिसके बाद उसकी ज़िंदगी खराब होने लगी। 

    दोस्त बनी बर्बादी का कारण 

    पीड़ित महिला ने बताया कि, ‘DNA रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई कि वह सच बोल रही थी, लेकिन फिर भी उसके पति ने रिश्ता खत्म करने की बात कहकर उसे चौंका दिया। उसके पति ने कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहता। 20 साल पहले की गई गलती महिला की शादी पर भारी पड़ गई और उसकी शादी टूट गई। उसकी इस बर्बाद हुई शादी में सबसे बड़ा हाथ उसकी बेस्ट फ्रेंड का था।

    दोस्त बना रही पति के साथ शारीरिक संबंध 

    महिला को सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब उसे पता चला कि उसकी दोस्त जूलिया उसके पति के साथ रिलेशन में है और वह दोनों हर तरह के संबंध भी बना रही है। महिला कहती है कि उसकी दोस्त जैसी दोस्त भगवन किसी को न दे। महिला अपनी शादी-शुदा ज़िंदगी ख़राब होने का कारण अपनी दोस्त को मानती हैं।