women-decapitated-her-partner-head-after-physical-relation-pleasure-turned-murder

यह मामला अमेरिका (America) के विस्कॉन्सिन राज्य का है। (Taylor Schabusiness)

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसी ख़बरें वायरल हो जाती हैं, जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही सोशल मीडिया पर ऐसी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। एक महिला ने अपने पार्टनर के संग कुछ ऐसा किया, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे। 

    दरअसल, यह मामला अमेरिका (America) के विस्कॉन्सिन राज्य का है। यहां पर एक महिला (Women) ने शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाने के बाद अपने पार्टनर (Partner) के गले में लगी चेन से ही उसका गला घोंट दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद महिला ने पार्टनर के शरीर के कई टुकड़े कर दिए। आखिर में महिला ने पार्टनर के सिर को बाल्टी में डालकर छोड़ दिया और उसके शरीर के दूसरे हिस्सों को अलग-अलग जगह छिपा दिया। बताया जा रहा है कि, पहले कपल ने ड्रग्स (Drugs) लिया था और नशे की हालत में ही दोनों ने गले में चेन भी बांध लिया।

    इस मामले में ग्रीन बे शहर की पुलिस ने 24 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला का नाम टेलर एस। है। वहीं, आरोपी महिला पर जानबूझकर हत्या करने, शव को बुरी तरह नष्ट करने और थर्ड डिग्री यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उन्हें पीड़ित का शव ग्रीन बे के एक घर से मिला। 

    पुलिस ने कहा कि, महिला को आखिरी बार पीड़ित के साथ ही देखा गया था। वहीं, जब पुलिस ने महिला को पहली बार देखा तो उसके कपड़ों और हाथ पर खून लगा था। इसके बाद पुलिस ने महिला की गाड़ी में छानबीन की तो उन्हें पीड़ित का पैर और शरीर के दूसरे कई हिस्से भी मिले। पुलिस को वारदात वाली जगह पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खून साफ करने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने महिला से वारदात के बारे में पूछा तो उसने बताया कि, वह नशे में थी। 

    पुलिस का मानना है कि महिला ने पीड़ित के साथ मेथामफेटामाइन नाम का ड्रग्स लिया था। इसके बाद पीड़ित ने अपने गर्दन से चेन बांध लिया और दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला ने नशे की वजह से ही पार्टनर की हत्या कर दी।